शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

MMDR बिल पर सुबोध कांत सहाय के 10 सवाल, बोले- झारखंड के खनिज और जमीन पर पहला अधिकार राज्य की जनता का

MMDR संशोधन विधेयक को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने केंद्र सरकार से 10 सवाल पूछे। उन्होंने झारखंड के संभावित ₹14,000 करोड़ राजस्व और राज्यों के अधिकारों का मुद्दा उठाया।

अगस्त 25, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Subodh Kant Sahai's 10 questions on the MMDR Bill; states that the people of the state have the primary right to Jharkhand's minerals and land.

Subodh Kant Sahai's 10 questions on the MMDR Bill; states that the people of the state have the primary right to Jharkhand's minerals and land.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~10 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi:  पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने MMDR संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संशोधन झारखंड के आर्थिक हितों, राज्यों के संवैधानिक अधिकारों और संघीय ढांचे से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में 10 सवाल पूछते हुए झारखंड के संभावित राजस्व नुकसान की भरपाई की स्पष्ट गारंटी देने की मांग की।

Table of Contents

Toggle
  • ₹14 हजार करोड़ के संभावित राजस्व पर उठाया सवाल
  • सुबोध कांत सहाय के केंद्र सरकार से 10 सवाल
  • ‘खनिज झारखंड का, तो लाभ में पहला हिस्सा भी झारखंड का’
  • सभी दलों से एकजुट होने की अपील

सुबोध कांत सहाय ने कहा कि झारखंड देश को कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट समेत कई महत्वपूर्ण खनिज उपलब्ध कराता है। खनन के कारण राज्य को विस्थापन, प्रदूषण और पर्यावरणीय नुकसान भी झेलना पड़ता है। ऐसे में खनिज संपदा से मिलने वाले राजस्व में राज्य की उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करना जरूरी है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • देवघर एम्स का द्वितीय दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, स्वास्थ्य मंत्री होंगे विशिष्ट अतिथि
  • जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस की मंजूरी नहीं, 10 अक्टूबर को राजधानी में कड़ी सुरक्षा
  • झारखंड में 506 डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, दक्षिण भारत से 1,200 चिकित्सक लाने की तैयारी

₹14 हजार करोड़ के संभावित राजस्व पर उठाया सवाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार के 2026-27 के बजट में Mineral Bearing Land Cess से करीब ₹14,000 करोड़ के राजस्व का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि MMDR संशोधन के कारण राज्य की इस संभावित आय पर असर पड़ता है तो इसकी भरपाई कौन करेगा।

उन्होंने कहा, “MMDR बिल सिर्फ खनन का कानून नहीं है, यह झारखंड की आर्थिक और संघीय स्वायत्तता का सवाल है। केंद्र सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि संभावित ₹14,000 करोड़ के राजस्व पर रोक लगती है तो इसकी भरपाई किस माध्यम से होगी।”

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

सुबोध कांत सहाय के केंद्र सरकार से 10 सवाल

  1. ₹14,000 करोड़ के संभावित राजस्व पर केंद्र की नजर क्यों?
    उन्होंने पूछा कि राज्य की जमीन और खनिज से मिलने वाले राजस्व पर राज्यों के अधिकार को सीमित करने की जरूरत क्यों पड़ी।
  2. खनिज और उसका बोझ झारखंड उठाए, फैसला दिल्ली क्यों करे?
    उनका कहना है कि खनन से होने वाले सामाजिक और पर्यावरणीय प्रभाव झारखंड को झेलने पड़ते हैं, इसलिए राज्य की भूमिका और वित्तीय अधिकार भी मजबूत होने चाहिए।
  3. सुप्रीम कोर्ट के 2024 के फैसले के बाद संशोधन क्यों?
    सहाय ने सवाल किया कि राज्यों के खनिज और Mineral Bearing Land पर कराधिकार से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के संविधान पीठ के फैसले के बाद ऐसा संशोधन लाने की जरूरत क्यों पड़ी।
  4. राजस्व में कमी आई तो भरपाई कौन करेगा?
    उन्होंने केंद्र से संभावित राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए लिखित और ठोस व्यवस्था की मांग की।
  5. आदिवासी और खनन प्रभावित क्षेत्रों का विकास कैसे होगा?
    सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुनर्वास और रोजगार के लिए खनन प्रभावित क्षेत्रों को अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि राज्य का राजस्व कमजोर होने पर इसका असर सीधे इन क्षेत्रों पर पड़ेगा।
  6. राज्यों की वित्तीय स्वायत्तता क्यों सीमित की जा रही है?
    उन्होंने पूछा कि क्या राज्यों को अपने प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े विकास कार्यों के लिए वित्तीय निर्णय लेने की स्वतंत्रता नहीं होनी चाहिए।
  7. पुराने बकाये को खत्म करने का प्रावधान क्यों?
    सहाय ने सवाल उठाया कि पहले से देय राज्य स्तरीय लेवी के unpaid या unrecovered dues को अमान्य करने की जरूरत क्यों पड़ी।
  8. भाजपा के झारखंड सांसद अपना रुख स्पष्ट करें
    उन्होंने राज्य के भाजपा सांसदों से पूछा कि वे झारखंड के संभावित ₹14,000 करोड़ के राजस्व और राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए संसद में आवाज उठाएंगे या नहीं।
  9. 90 फीसदी राजस्व राज्यों को मिलने की बात से क्या असली मुद्दा छिपाया जा रहा है?
    सहाय ने कहा कि कुल खनन भुगतान में राज्यों की हिस्सेदारी और राज्य द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में अतिरिक्त कर या सेस लगाने की शक्ति अलग-अलग विषय हैं। इन्हें एक जैसा बताकर जनता को भ्रमित नहीं किया जाना चाहिए।
  10. झारखंड के खनिज पर पहला अधिकार किसका?
    उन्होंने कहा कि जिस राज्य की जमीन से खनिज निकलता है, उस राज्य को अपने विकास के लिए उचित राजस्व तय करने का अधिकार भी मिलना चाहिए।

‘खनिज झारखंड का, तो लाभ में पहला हिस्सा भी झारखंड का’

सुबोध कांत सहाय ने कहा कि ₹14,000 करोड़ की राशि झारखंड जैसे राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस राशि का इस्तेमाल विकास और जनकल्याण की योजनाओं में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खनिज संपदा झारखंड की जमीन से निकलती है, इसलिए उसके लाभ में सबसे पहला और न्यायसंगत हिस्सा झारखंड की जनता का होना चाहिए।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

उन्होंने कहा, “झारखंड देश को खनिज देता है, लेकिन बदले में उसे बेरोजगारी, विस्थापन, प्रदूषण और पिछड़ेपन का बोझ नहीं दिया जा सकता।”

सभी दलों से एकजुट होने की अपील

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने झारखंड के सभी राजनीतिक दलों, खासकर राज्य के भाजपा सांसदों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर झारखंड के आर्थिक हितों और संघीय अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

उन्होंने केंद्र सरकार से MMDR संशोधन में झारखंड के हितों को स्पष्ट रूप से सुरक्षित करने और संभावित राजस्व नुकसान की भरपाई की ठोस गारंटी देने की मांग की।

प्रेस वार्ता में राकेश सिन्हा, सोनल शांति, कमल ठाकुर और उज्जल तिवारी मौजूद थे। प्रेस विज्ञप्ति मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा की ओर से जारी की गई।

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

दुर्गापूजा से पहले मंदिरों पर चोरों का धावा, धानकूड़ा शिव मंदिर से पीतल के नाग बाबा की चोरी
धनबाद Dhanbad

दुर्गापूजा से पहले मंदिरों पर चोरों का धावा, धानकूड़ा शिव मंदिर से पीतल के नाग बाबा की चोरी

अक्टूबर 9, 2026
देवघर एम्स का द्वितीय दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, स्वास्थ्य मंत्री होंगे विशिष्ट अतिथि
झारखंड Jharkhand News

देवघर एम्स का द्वितीय दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, स्वास्थ्य मंत्री होंगे विशिष्ट अतिथि

अक्टूबर 9, 2026
Delhi Police denies permission for CJP's protest at Jantar Mantar; tight security in the capital on October 10.
झारखंड Jharkhand News

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस की मंजूरी नहीं, 10 अक्टूबर को राजधानी में कड़ी सुरक्षा

अक्टूबर 9, 2026
Next Post
Allegations of one-sided action against students; Babulal Marandi visited the Circle Officer's (CO) office and demanded impartial action.

छात्रों पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने सीओ कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की

Jharkhand's Sadar hospitals to go digital; information on doctors, medicines, and facilities will be available with a single click.

झारखंड के सदर अस्पताल होंगे डिजिटल, एक क्लिक पर मिलेगी डॉक्टर, दवा और सुविधाओं की जानकारी

झारखंड मौसम अपडेट 10 अक्टूबर 2026, 11 जिलों में बारिश और तेज हवा का पूर्वानुमान

Jharkhand: 10 अक्टूबर को 11 जिलों में बारिश, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

अक्टूबर 10, 2026

सर्वपितृ अमावस्या पर इन राशियों की होगी चांदी! जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

Breaking News: शाई होप और रदरफोर्ड ने पलटा मैच, टी-20 में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज

Breaking News: रांची टी-20 में संजू सैमसन का तूफान, वेस्टइंडीज को 250 रनों का लक्ष्य

दुर्गापूजा से पहले मंदिरों पर चोरों का धावा, धानकूड़ा शिव मंदिर से पीतल के नाग बाबा की चोरी

देवघर एम्स का द्वितीय दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को, स्वास्थ्य मंत्री होंगे विशिष्ट अतिथि

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts