Giridih: गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित बंदरकुप्पी में गुरुवार देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजेंद्र नगर निवासी ऋतिक यादव उर्फ बड्डी यादव के रूप में हुई है। उसके पिता झारखंड पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
किसी बात को लेकर कुछ युवकों से हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, ऋतिक अपने दो दोस्तों के साथ गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित मैगी पॉइंट पर गया था। वहां किसी बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि करीब 8 से 10 युवकों ने ऋतिक और उसके साथियों पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडे और बांस की फराठी से भी हमला किए जाने की बात सामने आई है।
गंभीर रूप से घायल ऋतिक को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में उसके दो साथी भी घायल बताए जा रहे हैं।
Read More- धनबाद CO से व्हाट्सऐप पर मांगे ₹1 करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी; थाने में शिकायत
संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में विवाद से पहले फोन पर कहासुनी की बात भी सामने आई है। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या की वास्तविक वजह और सभी आरोपियों की भूमिका जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।
Read More- बदलेगी व्यवस्था, सड़क सुरक्षा में कड़े नियम होंगे लागू-एक्शन में मंत्री दीपक बिरुआ

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









