Ranchi: जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती के संकेत दिए हैं। परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा है कि सड़क सुरक्षा के लिए जल्द नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
मैं बोलने में नहीं, करके दिखाने को तत्पर हूँ
मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैं बोलने में नहीं, करके दिखाने को तत्पर हूँ।” उन्होंने कहा कि राज्यवासियों को जल्द बदलाव देखने को मिलेगा और सड़क सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था लागू करने का प्रयास किया जाएगा।
सड़क सुरक्षा इंतजामों को लेकर उठ रहे सवाल
मरीन ड्राइव हादसे के बाद सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठे हैं। परिवहन विभाग की ओर से राज्य के स्टेट और नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान तेज करने की तैयारी की बात सामने आई है। नो-पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग पर कार्रवाई और नियमों को सख्त करने की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं।
हादसे के बाद सड़क सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है। अब नजर इस बात पर है कि सरकार नई व्यवस्था को जमीन पर कब और किस रूप में लागू करती है।
Read More- धनबाद CO से व्हाट्सऐप पर मांगे ₹1 करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी; थाने में शिकायत
मरीन ड्राइव में मंत्री पूर्णिमा की बेटी तृषा समेत 4 लोगों की मौत
बताते चलें गुरुवार को जमशेदपुर के मरीन ड्राइव सड़क पर ग्रामीण विकास मंत्री पूर्णिमा की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ही लगातार सड़क सुरक्षा की बात उठ रही थी। जिसके बाद परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने आज ट्वीट कर सड़क सुरक्षा के नियम कड़े करने की बात कही है।
Read More- झारखंड के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश-जाने कब से मिलेगी राहत

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








