Monday, March 30, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, 10 हजार के बाद 2 लाख का रास्ता साफ

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा फैसला लिया है।

January 29, 2026
in Breaking News, बिहार
A A
Nitish's big announcement, after 10 thousand, the way is clear for 2 lakh

Nitish's big announcement, after 10 thousand, the way is clear for 2 lakh

Share on FacebookShare on Twitter

Bihar: बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि योजना की लाभुक महिलाओं को अब काम के आकलन के बाद 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह सहायता चरणबद्ध तरीके से दी जाएगी।

पहली किश्त के बाद अब बड़ी राहत

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के पहले चरण में प्रत्येक परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई थी। अब सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं ने इस राशि का सही उपयोग कर स्वरोजगार शुरू किया है, उन्हें आगे और मदद मिलेगी।

Related Post

CBSE New Rule: Class 10 Students Can Now Appear for a 'Second Board Exam'; Application Window Open Until March 31

CBSE New Rule: 10वीं के छात्र अब दे सकेंगे ‘सेकंड बोर्ड परीक्षा’, 31 मार्च तक आवेदन का मौका

March 29, 2026
Middle East Crisis: क्या पाकिस्तान रोक पाएगा मिडिल ईस्ट का महायुद्ध? इस्लामाबाद में सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किये की अहम बैठक

Middle East Crisis: क्या पाकिस्तान रोक पाएगा मिडिल ईस्ट का महायुद्ध? इस्लामाबाद में सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किये की अहम बैठक

March 29, 2026
Ranchi News: Severe Water Shortage in Ranchi on March 30–31; No Supply in These Areas—Know the Department's Appeal

Ranchi News: रांची में 30-31 मार्च को पानी की भारी किल्लत, इन इलाकों में नहीं होगी सप्लाई, जानें विभाग की अपील

March 29, 2026
Jharkhand News: Pakistani Currency Note Found in Donation Box at Deoghar Baba Temple; MP Nishikant Dubey Demands NIA Probe

Jharkhand News: देवघर बाबा मंदिर की दान पेटी में मिला पाकिस्तानी नोट, सांसद निशिकांत दुबे ने की NIA जांच की मांग

March 29, 2026

अब तक 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं के खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 10 हजार रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। सरकार ने यह भी कहा है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के शेष पात्र आवेदकों को भी जल्द ही नियमानुसार राशि दी जाएगी।

Read More: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक,CJI सूर्यकांत बोले— हस्तक्षेप नहीं…

छह माह बाद होगा रोजगार मॉडल का आकलन

योजना के तहत महिलाओं द्वारा शुरू किए गए रोजगार का छह महीने बाद मूल्यांकन किया जाएगा। इस आकलन के आधार पर जरूरत पड़ने पर अधिकतम 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता देने का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि यदि किसी महिला का व्यवसाय अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, तो उसे आवश्यकता अनुसार एकमुश्त राशि भी दी जा सकती है।

महिला उत्पादों की मार्केटिंग पर भी फोकस

सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि योजना के तहत तैयार किए गए महिला उत्पादों की मार्केटिंग की बेहतर व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही लाभुक महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यों से जोड़ा जाएगा, जिनमें शामिल हैं—

  • पोशाक निर्माण
  • सुधा बिक्री केंद्र
  • दीदी की रसोई
  • अन्य स्वरोजगार आधारित गतिविधियां

आर्थिक मजबूती और पलायन पर लगेगा ब्रेक

सरकार का मानना है कि इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और राज्य के भीतर ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे रोजगार के लिए होने वाला पलायन भी कम होगा।

विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर रही योजना

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को विधानसभा चुनाव के दौरान भी गेम चेंजर माना गया था। अब 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता के फैसले से यह योजना और प्रभावशाली मानी जा रही है।

 

 

Related Posts

CBSE New Rule: Class 10 Students Can Now Appear for a 'Second Board Exam'; Application Window Open Until March 31
Breaking News

CBSE New Rule: 10वीं के छात्र अब दे सकेंगे ‘सेकंड बोर्ड परीक्षा’, 31 मार्च तक आवेदन का मौका

March 29, 2026
Middle East Crisis: क्या पाकिस्तान रोक पाएगा मिडिल ईस्ट का महायुद्ध? इस्लामाबाद में सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किये की अहम बैठक
Breaking News

Middle East Crisis: क्या पाकिस्तान रोक पाएगा मिडिल ईस्ट का महायुद्ध? इस्लामाबाद में सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किये की अहम बैठक

March 29, 2026
Ranchi News: Severe Water Shortage in Ranchi on March 30–31; No Supply in These Areas—Know the Department's Appeal
Breaking News

Ranchi News: रांची में 30-31 मार्च को पानी की भारी किल्लत, इन इलाकों में नहीं होगी सप्लाई, जानें विभाग की अपील

March 29, 2026
Next Post
Jharkhand Politics: बाबूलाल के बोये बीच का कमाल है! बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

Jharkhand Politics: बाबूलाल के बोये बीज का कमाल है! बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

Breaking News: JPSC ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए निकाला विज्ञापन, इतने पदो पर होगी नियुक्ति

Breaking News: JPSC ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए निकाला विज्ञापन, इतने पदो पर होगी नियुक्ति

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update: Yellow Alert Issued for Storms, Rain, and Lightning on March 30—Check the Forecast for Your City

Jharkhand Weather Update: 30 मार्च को आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

March 30, 2026

Aaj Ka Rashifal, 30 March 2026: 30 मार्च को खुलेगा इन राशियों की किस्मत का ताला, क्या आपकी राशि में है धन लाभ या भारी नुकसान?

Dhanbad News: ड्यूटी पर डांस! धनबाद के राजगंज थाना प्रभारी का वीडियो वायरल

Ranchi News: रांची में लूट गिरोह का पर्दाफाश! 10 अपराधी गिरफ्तार, 16 बड़ी वारदातों का एक साथ खुलासा

टेक्नोलॉजिया! ChatGPT के माध्यम से शख्स ने करोड़ों में बेचा अपना घर

Ranchi News: आत्मोन्नति का महापर्व, रांची में 1 से 6 अप्रैल तक भव्य पंचकल्याणक महोत्सव

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra