Ranchi: राजधानी रांची के 5 उप-केंद्रों पर 14 जून को जेपीएससी के द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) की परीक्षा होने वाली है। इसको लेकर रांची जिला प्रशासन की तैयारी पूरी कर ली है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किये हैं। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी।
मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होगी
जेट परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा उड़नदस्ता दल भी लगातार निगरानी करेगा ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके।
प्रवेश के दौरान सख्त जांच की व्यवस्था रहेगी
जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के दौरान सख्त जांच की व्यवस्था रहेगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर पेयजल, चिकित्सा सहायता, अग्निशमन व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समाहरणालय स्थित बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पारदर्शी और नकल-मुक्त होगी परीक्षा
बैठक की अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय ने की, जिसमें परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह परीक्षा हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ी है, इसलिए हर स्तर पर सतर्कता जरूरी है।
प्रशासन का दावा है कि इस बार परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और नकल-मुक्त माहौल में कराई जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर मिल सके।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








