Ranchi: झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ियों के लिए राज्य टीम में जगह बनाने का मौका है। 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 में झारखंड की भागीदारी के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु 25 सितंबर को रांची में ओपन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।
चयन ट्रायल सुबह 10 बजे से मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में होगा। इसमें झारखंड की निवासी कोई भी योग्य महिला हॉकी खिलाड़ी हिस्सा ले सकती है।
चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा
ट्रायल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को हॉकी इंडिया का वैध आईडी कार्ड और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ियों को निर्धारित समय से पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है।
ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को झारखंड महिला हॉकी टीम में शामिल किया जाएगा।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 21 अक्टूबर 2026 तक उत्तर प्रदेश के झांसी में होगा, जहां चयनित खिलाड़ी झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









