Palamu News: पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां करीब 50 वर्षीय ठेकेदार संजय तिवारी को उनके ही भतीजे ने कथित तौर पर गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मंदिर से पूजा कर लौटते समय हुई वारदात
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे संजय तिवारी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पहले से बाहर मौजूद उनके भतीजे ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली उनकी छाती के नीचे पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल संजय तिवारी को आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
परिवार ने भतीजे पर लगाया आरोप
घायल संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी के पिता लव तिवारी ने आरोप लगाया है कि उनके ही भतीजे ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद या अन्य कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। फिलहाल गोली मारने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









