Friday, June 13, 2025
  • Login
Khabar Mantra | Jharkhand News, Ranchi News, Hindi News Portal, Jharkhand News Portal, Ranchi News Portal, Todays News, Latest News, War news, India Pakistan News, khabar mantra epaper, khabar mantra, khabar mantra epaper ranchi, khabarmantra, खबर मंत्र
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Khabar Mantra | Jharkhand News, Ranchi News, Hindi News Portal, Jharkhand News Portal, Ranchi News Portal, Todays News, Latest News, War news, India Pakistan News, khabar mantra epaper, khabar mantra, khabar mantra epaper ranchi, khabarmantra, खबर मंत्र
No Result
View All Result
Home स्पोर्ट्स

राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, पंजाब किंग्स को उसके घर में 50 रनों से हराया

A Singh by A Singh
April 6, 2025
in स्पोर्ट्स
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

मोहाली। आईपीएल के 18वें सीजन में शनिवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को उसके घरेलू मैदान मुल्लांपुर में 50 रनों से करारी शिकस्त दी। पंजाब की यह इस सीजन की पहली हार रही, जबकि राजस्थान ने दमदार वापसी के संकेत दिए हैं।

Powered by myUpchar

मैच की शुरुआत पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर द्वारा टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लेने से हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 205 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने तूफानी अंदाज में 67 रन (45 गेंद, 3 चौके, 5 छक्के) की पारी खेली, जबकि संजू सैमसन ने 38 रन बनाए। अंतिम ओवर्स में रियान पराग (नाबाद 43) और ध्रुव जुरेल (13) ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

Powered by myUpchar

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम दबाव में दिखी। पहले ही ओवर में जॉफ्रा आर्चर ने प्रियांस आर्या को बोल्ड कर शुरुआत में ही झटका दिया। अगले ही ओवर में श्रेयस अय्यर भी आर्चर की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजों के आउट होने की लाइन लग गई। प्रभसिमरन सिंह और मार्कस स्टोइनिस भी जल्दी पवेलियन लौटे। हालांकि नेहाल वढेरा (62 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (30 रन) ने 88 रनों की साझेदारी कर मैच में जान फूंक दी, लेकिन 15वें ओवर के बाद दोनों के आउट होते ही पंजाब की पारी बिखर गई। पूरी टीम 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी।

राजस्थान की ओर से आर्चर ने तीन, संदीप शर्मा और मथीशा तीक्षणा ने दो-दो विकेट लिए। हसारंगा और कुमार कार्तिकेय को एक-एक सफलता मिली।

कप्तान सैमसन के नाम रिकॉर्ड

आज के मैच में मिली जीती के बाद संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्य के कप्तान के रूप में इतिहास रच दिया। उन्होंने आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के रूप में सबसे अधिक जीत के रिकॉर्ड के लिए दिग्गज ‘स्वर्गीय’ शेन वार्न को पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलियाई आइकन ने 55 मैचों में 31 जीत दर्ज की थीं, लेकिन आज पंजाब के हराते ही यह रिकॉर्ड अब संजू सैमसन के नाम हो गया। संजू की कप्तानी में राजस्थान ने 62 मैचों में 32 में जीत दर्ज की है।

ShareTweetSend

Related Posts

निखिल को अर्सिबी विक्ट्री परेड हादसे में मिली जमानत

IPL जीत के जश्न में नई गाइडलाइंस की गई जारी, RCB विक्ट्री परेड हादसे के मामले में निखिल सोसाले को मिली राहत

June 12, 2025
aUSTRALIA VS SOUTH AFRICA

Lords में WTC फाइनल के पहले दिन पर दिखा ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, क्या दुसरे दिन पर साउथ अफ्रीका पलटेगी बाज़ी

June 12, 2025
WTC FINAL 2025

WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका लॉर्ड्स में खेलेगी अपना फाइनल मुकाबला, बारिश डाल सकती है बाधा

June 11, 2025
Hall of Fame में ली एतिहासिक एंट्री

महेंद्र सिंह धोनी को मिला क्रिकेट का सबसे बड़ा सम्मान- ICC हॉल ऑफ फेम में हुई एतिहासिक एंट्री

June 10, 2025
nicholas pooran took retirement

West Indies को लगा एक बड़ा झटका, 29 वर्षीय विकेटकीपर-बैटर निकोलस पूरन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

June 10, 2025
रिंकू सिंह इंगेजमेंट

VIP मेहमानों से सजी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई पार्टी: राजनीती और क्रिकेट का हुआ बड़ा संगम

June 8, 2025
Load More

Powered by myUpchar

Latest News

जानिए महाप्रसाद की रहस्यमयी परंपरा

Jagannath Puri Rath Yatra 2025: जानिए महाप्रसाद की रहस्यमयी परंपरा, जो देती है मोक्ष का मार्ग

3 minutes ago
air india flight was in the air for 3 hours

London जा रही AirIndia फ्लाइट को आखिरकार क्यूँ लौटना पड़ा वापिस मुंबई? जानिए पूरी वजह

9 minutes ago
AirIndia plane crash chamtkar

Ahmedabad Plane crash में चमत्कार:जहां एक ओर सब कुछ जल के राख हो गया, वहां पूरी तरह सुरक्षित मिली भगवत गीता

34 minutes ago
Breaking News: Air India की फ्लाइट AI-379 की Emergency लैंडिंग, बम की धमकी से मचा हड़कंप

Breaking News: Air India की फ्लाइट AI-379 की Emergency लैंडिंग, बम की धमकी से मचा हड़कंप

43 minutes ago
ईरान-इजरायल टकराव का शेयर बाजार पर झटका

Share Market News: ईरान-इजरायल टकराव का शेयर बाजार पर झटका, सोना-तेल के भाव में उछाल

1 hour ago
karishma kapoor's husband died due to cardiac arrest

Bollywood अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का हुआ निधन,मौत से कुछ घंटे पहले अहमदाबाद प्लेन क्रैश दुर्घटना के लिए किया था पोस्ट

1 hour ago

Powered by myUpchar

  • About Editor
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Site Map

© 2025 Khabar Mantra - All Right Reserve

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • ई-पेपर

© 2025 Khabar Mantra - All Right Reserve