शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

रामगढ़ फैक्ट्री हादसा: मजदूरों की मौत पर सुदेश महतो ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

रामगढ़ की मां छिन्नमस्तिके सीमेंट एंड स्पंज आयरन कंपनी में हादसे के बाद सुदेश महतो ने घायल मजदूर से मुलाकात की। तीन मजदूरों की मौत पर निष्पक्ष जांच, मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

अगस्त 24, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
Ramgarh factory accident: Sudesh Mahto raises questions about the workers' deaths, demands a fair investigation and action against the culprits.

Ramgarh factory accident: Sudesh Mahto raises questions about the workers' deaths, demands a fair investigation and action against the culprits.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~9 मिनट•हिंदी बुलेटिन

रांची: रामगढ़ के हेहल-बड़काकाना स्थित मां छिन्नमस्तिके सीमेंट एंड स्पंज आयरन कंपनी में हुए भीषण हादसे को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने गंभीर सवाल उठाए हैं। हादसे में तीन मजदूरों की मौत और एक मजदूर के गंभीर रूप से घायल होने के बाद सुदेश महतो सोमवार को रांची के देवकमल अस्पताल पहुंचे और घायल मजदूर का हालचाल जाना।

Table of Contents

Toggle
  • हादसे को महज दुर्घटना बताकर मामला बंद नहीं किया जा सकता
  • मशीनरी और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग
  • श्रम कानूनों के अनुपालन की भी हो जांच
  • मृत मजदूरों के परिवारों को मुआवजा और रोजगार की मांग
  • ‘मजदूरों की सुरक्षा कोई कृपा नहीं, उनका अधिकार है’
  • श्रीराम पावर प्लांट के घायलों से भी मिले

सुदेश महतो ने घायल मजदूर के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से भी घायल मजदूर को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

📌 यह भी पढ़ें:
  • 10 अक्टूबर को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस मनाएगी ‘काला दिवस’, चुनावी व्यवस्था के मुद्दे पर होगा प्रदर्शन
  • रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, 10 कॉलेजों की टीमें ले रहीं हिस्सा
  • Ranchi में मैच से पहले टीम इंडिया की तैयारी पूरी, टॉस और ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

हादसे को महज दुर्घटना बताकर मामला बंद नहीं किया जा सकता

सुदेश महतो ने कहा कि तीन मजदूरों की मौत और एक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना को सिर्फ दुर्घटना बताकर फाइल बंद नहीं की जा सकती। यदि जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या कंपनी प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारी तय कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर अत्यधिक गर्मी, शीतलन एवं वातानुकूलन व्यवस्था और मशीनरी के रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। तकनीकी जांच में यदि यह साबित होता है कि पर्याप्त कूलिंग व्यवस्था नहीं होने या मशीनरी के रखरखाव में लापरवाही के कारण हादसा हुआ, तो कंपनी के मालिक और जिम्मेदार प्रबंधन की भूमिका की आपराधिक जांच की जानी चाहिए।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

मशीनरी और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग

आजसू अध्यक्ष ने राज्य सरकार से पूरे मामले की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान फैक्ट्री की मशीनरी, टरबाइन, कूलिंग सिस्टम, सुरक्षा उपकरण, अग्निशमन व्यवस्था, रखरखाव रिकॉर्ड और पूर्व निरीक्षण रिपोर्ट की विस्तृत जांच होनी चाहिए।

सुदेश महतो ने यह भी कहा कि यदि जांच में किसी अधिकारी या संबंधित विभागीय तंत्र की लापरवाही सामने आती है, तो उनकी भी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

श्रम कानूनों के अनुपालन की भी हो जांच

उन्होंने श्रम विभाग से फैक्ट्री में मजदूरों की नियुक्ति, वेतन भुगतान, उपस्थिति, सुरक्षा प्रशिक्षण और श्रम कानूनों के अनुपालन की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि कंपनी द्वारा किसी भी तरह का कानूनी उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

सुदेश महतो ने स्पष्ट कहा कि कंपनी ठेकेदार या किसी तीसरे पक्ष के पीछे छिपकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। जिस परिसर में मजदूर काम करते हैं, वहां सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराना कंपनी प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

मृत मजदूरों के परिवारों को मुआवजा और रोजगार की मांग

सुदेश महतो ने कहा कि मृत मजदूरों के परिवारों को केवल सांत्वना नहीं, बल्कि न्याय चाहिए। उन्होंने कंपनी से मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, सभी वैधानिक लाभ और आश्रित परिवार के सदस्यों को रोजगार देने की मांग की।

उन्होंने घायल मजदूर के इलाज का पूरा खर्च कंपनी द्वारा उठाए जाने और उसके परिवार को आवश्यक आर्थिक सहायता देने की भी मांग की।

‘मजदूरों की सुरक्षा कोई कृपा नहीं, उनका अधिकार है’

सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के खनिज संसाधनों से उद्योगों को लाभ मिलता है, लेकिन उद्योगों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा सबसे पहले होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा कोई कृपा नहीं, बल्कि उनका अधिकार है।

उन्होंने कहा, “हम उद्योग और रोजगार के खिलाफ नहीं हैं। हम उस विकास के खिलाफ हैं, जिसमें उत्पादन और मुनाफा तो बढ़े, लेकिन मजदूरों की सुरक्षा घट जाए।”

सुदेश महतो ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी प्रबंधन पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और रोजगार नहीं देता, घायल मजदूर के इलाज की पूरी जिम्मेदारी नहीं उठाता और फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं किया जाता, तो आजसू पार्टी इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाएगी।

श्रीराम पावर प्लांट के घायलों से भी मिले

सुदेश महतो ने कुछ दिन पहले कुज्जू, मुरपा स्थित श्रीराम पावर प्लांट में हुए हादसे में घायल इलाजरत मरीजों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य राजा खान के इलाजरत परिजनों से भी मुलाकात की।

उन्होंने मां छिन्नमस्तिके सीमेंट एंड स्पंज आयरन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कार्यकारी अधिकारी से बातचीत कर घायल मजदूर के इलाज और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

इस मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता ज्ञान सिन्हा, रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, युवा आजसू रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

The Congress will observe a ‘Black Day’ across all district headquarters in Jharkhand on October 10; protests will be held regarding the issue of election arrangements.
झारखंड Jharkhand News

10 अक्टूबर को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस मनाएगी ‘काला दिवस’, चुनावी व्यवस्था के मुद्दे पर होगा प्रदर्शन

अक्टूबर 8, 2026
Ranchi University Inter-College Volleyball Tournament begins; teams from 10 colleges are participating.
झारखंड Jharkhand News

रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, 10 कॉलेजों की टीमें ले रहीं हिस्सा

अक्टूबर 8, 2026
Team India's preparations for the match in Ranchi are complete; the toss and dew could prove to be major factors.
Sports

Ranchi में मैच से पहले टीम इंडिया की तैयारी पूरी, टॉस और ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

अक्टूबर 8, 2026
Next Post
Jharkhand Weather Alert: झारखंड में 27 अगस्त तक इन इलाकों में भारी बारिश का हाई अलर्ट

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में 27 अगस्त तक इन इलाकों में भारी बारिश का हाई अलर्ट

राशिफल 25 अगस्त 2026: इन तीन राशि वाले बनेंगे करोड़पति!जाने कैसा रहेगा आपका राशिफल

राशिफल 25 अगस्त 2026: इन तीन राशि वाले बनेंगे करोड़पति!जाने कैसा रहेगा आपका राशिफल

राशिफल 9 अक्टूबर 2026: इन 3 राशि वालों के घर होगी पैसों की बरसात! जाने राशिफल

राशिफल 9 अक्टूबर 2026: इन 3 राशि वालों के घर होगी पैसों की बरसात! जाने राशिफल

अक्टूबर 9, 2026

Jharkhand Weather Update: बढ़ेगी ठंड गरजेंगे बादल-झारखंड में इस दिन तक होगी मानसून की विदाई

10 अक्टूबर को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस मनाएगी ‘काला दिवस’, चुनावी व्यवस्था के मुद्दे पर होगा प्रदर्शन

रांची विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, 10 कॉलेजों की टीमें ले रहीं हिस्सा

Ranchi में मैच से पहले टीम इंडिया की तैयारी पूरी, टॉस और ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

कोडरमा-मरकच्चो मार्ग पर भिड़ीं दो बाइक, गर्भवती महिला और दो अन्य घायल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts