Ranchi Breaking: रामनवमी के शुभ अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन आज पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मेन रोड स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में पहुंचे। मंदिर पहुंचते ही पुजारियों और मंदिर समिति के सदस्यों ने सीएम की पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और राज्य की खुशहाली की कामना की।
Ranchi Breaking: साहस, सेवा और समर्पण का संदेश देती है रामनवमी
इस दौरान सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी हमें साहस, सेवा और समर्पण का संदेश देती है। रामनवमी केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि ऊर्जा और एकता का प्रतीक भी है। इसके साथ ही सीएम ने लोगों से अपील की कि कहा कि त्योहार पर लोग आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाए रखे।
Read More- धोनी के शहर में फिर गूंजेगा इंडिया-इंडिया, JSCA स्टेडियम को मिला दो इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी
इसके साथ ही सीएम ने कहा कि जल्द ही तपोवन मंदिर अलग और भव्य रुप मेें नजर आएगा। मंदिर का सौनदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। सीएम ने लोगों से आग्रह किया है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी मनाए।
Read More- Garhwa News: गढ़वा में रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प, 19 गिरफ्तार

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







