Ranchi Breaking: राजधानी रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रिम्स के सर्जरी विभाग के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद किया गया है। शव की पहचान डॉ. सानु सनल बरवार के रुप में हुई है जो कि सर्जरी विभाग के पोस्ट ग्रेजुएट प्रथम वर्ष का छात्र है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Ranchi Breaking: स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. हिमांशु शेखर के बेटे हैं डॉ. सानु
मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. सानु सनल बरवार स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. हिमांशु शेखर के पुत्र थे और रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के निवासी थे। उनकी अचानक हुई मौत ने परिवार और परिचितों को गहरे सदमे में डाल दिया है। हालांकि मौत कैसे हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
Ranchi Breaking: मौत के कारणों का खुलासा होना बाकी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
गौरतलब है कि पिछले 14 दिनों में रिम्स से जुड़ी यह दूसरी दुखद घटना है। इससे पहले 16 मई को एक एमबीबीएस छात्र की मौत की खबर सामने आई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने मेडिकल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षणिक दबाव को लेकर नई बहस छेड़ दी है।









