मंगलवार, जुलाई 21, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Ranchi: JPSC के सवालों से भाग रही गठबंधन सरकार, भाजपा के आंदोलन से पहले बौखलाई कांग्रेस : अशोक बड़ाईक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा के बयान को झूठ और ध्यान भटकाने की असफल कोशिश बताया है।

जुलाई 21, 2026
in Jharkhand, रांची Ranchi, राजनीति Politics
A A
Ranchi: Coalition government shying away from JPSC-related questions.

Ranchi: Coalition government shying away from JPSC-related questions.

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा के बयान को झूठ और ध्यान भटकाने की असफल कोशिश बताया है। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई को होने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऐतिहासिक JPSC घेराव से घबराकर कांग्रेस और झामुमो के नेताओं की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है।

Table of Contents

Toggle
  • JPSC के सवालों से क्यों भाग रही सरकार
    • युवाओं के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
      • कांग्रेस अपने इतिहास पर डाले नजर
        • पीएम के नेतृत्व में पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ चल रही लड़ाई
          • नीट पेपर लीक मामले में सरकार ने की त्वरित कार्रवाई

Read More: Big Breaking: जेपीएससी कार्यालय पहुंची CID और रांची पुलिस की टीम, दस्तावेज की हो रही जांच

JPSC के सवालों से क्यों भाग रही सरकार

उन्होंने कहा कि यदि झामुमो-कांग्रेस सरकार के दामन पर कोई दाग नहीं है तो वह JPSC को लेकर उठ रहे सवालों से भाग क्यों रही है? 14वीं JPSC का परिणाम आधी रात में, वह भी आयोग के सक्षम हस्ताक्षर के बिना क्यों जारी किया गया? कटऑफ सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया? उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया को गोपनीय क्यों रखा गया? उत्तर प्रदेश में ब्लैकलिस्टेड रही एजेंसी को भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी किसके संरक्षण में दी गई? इन सवालों का जवाब देने के बजाय कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगाकर अपनी विफलताओं पर पर्दा डालना चाहती है।

युवाओं के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

अशोक बड़ाईक ने कहा कि 22 जुलाई का JPSC घेराव किसी दल का नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य, उनके सम्मान और उनके अधिकारों का आंदोलन है। प्रदेशभर से हजारों छात्र, अभ्यर्थी और भाजयुमो कार्यकर्ता रांची पहुंचकर सरकार को यह संदेश देंगे कि अब युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस अपने इतिहास पर डाले नजर

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा को नैतिकता का पाठ पढ़ाने से पहले अपने इतिहास पर नजर डाले। कांग्रेस के दस वर्षीय शासनकाल में AIPMT, AIEEE, AIIMS, CBSE सहित अनेक राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली आम बात बन चुकी थी। लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ, लेकिन कांग्रेस सरकार ने न पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ कोई कठोर कानून बनाया, न कोई ठोस कार्रवाई की और न ही कभी जवाबदेही तय की। कांग्रेस की चुप्पी ने ही पेपर लीक माफियाओं के हौसले बुलंद किए।

पीएम के नेतृत्व में पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ चल रही लड़ाई

अशोक बड़ाईक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश में पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू हुई। केंद्र सरकार ने ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 लागू कर स्पष्ट संदेश दिया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के लिए देश में कोई जगह नहीं है। अब ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कारावास और भारी आर्थिक दंड का प्रावधान है।

नीट पेपर लीक मामले में सरकार ने की त्वरित कार्रवाई

उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा में अनियमितताओं की जानकारी मिलते ही केंद्र सरकार ने तत्काल कार्रवाई की, आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जांच एजेंसियों को सक्रिय किया और लाखों विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए पुनः परीक्षा कराकर समयबद्ध तरीके से परिणाम घोषित किया। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा है कि पेपर लीक करने वाले युवाओं के सपनों के अपराधी हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड के युवाओं के न्याय की लड़ाई लड़ रही है और लड़ती रहेगी। जब तक JPSC से जुड़े प्रत्येक आरोप की निष्पक्ष जांच, पूरी पारदर्शिता और दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती, भाजपा का संघर्ष सड़क से सदन तक पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा।

Aditya
Aditya

Related Posts

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में
Breaking News

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में

जुलाई 21, 2026
Ranchi: Residents troubled by the dilapidated condition of Morabadi-Boria Road; potholes and waterlogging increase the risk of accidents.
Jharkhand

Ranchi: मोराबादी–बोरिया रोड की बदहाल स्थिति से लोग परेशान, गड्ढों और जलजमाव ने बढ़ाई दुर्घटना की आशंका

जुलाई 21, 2026
Politics heats up from Delhi to Jharkhand over the NEET issue.
Breaking News

NEET मुद्दे पर दिल्ली से झारखंड तक गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाई कार्रवाई के विरोध में आवाज

जुलाई 21, 2026
Next Post
CID and Ranchi Police team arrives at JPSC office; investigation begins.

JPSC रिजल्ट विवाद में बड़ा एक्शन, CID और रांची पुलिस ने JPSC कार्यालय में शुरू की जांच

Intermittent Fasting

हर कोई कर रहा है Intermittent Fasting... लेकिन क्या आप जानते हैं इसके खतरनाक नुकसान?

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में

Breaking News:रांची में प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, के. राजू समेत कई congress नेता हिरासत में

जुलाई 21, 2026

Ranchi: मोराबादी–बोरिया रोड की बदहाल स्थिति से लोग परेशान, गड्ढों और जलजमाव ने बढ़ाई दुर्घटना की आशंका

NEET मुद्दे पर दिल्ली से झारखंड तक गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाई कार्रवाई के विरोध में आवाज

माकपा की Jharkhand राज्य कमिटी की दो दिवसीय बैठक शुरू, 10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को समर्थन का ऐलान

Ranchi: हेमंत कैबिनेट में AI वर्चुअल क्लासरूम, एयर एंबुलेंस, नए कॉलेज औऱ सडकों समेत 49 प्रस्ताव पर लगी मुहर

Ranchi: चान्हो के बेयासी गांव में आदिवासी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, DC मंजूनाथ भजन्त्री ने जांच के दिए निर्देश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra