Big Breaking: 14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद आज सीआईडी और रांची पुलिस की टीम के द्वारा जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के द्वारा जीपीएससी कार्यलय को चारो तरफ से घर लिया गया है। और अंदर जाने की अनुमति किसी को नहीं दी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रांची पुलिस की टीम और सीआईडी की टीम शाम करीब 4 बजे जेपीएससी कार्यलय पहुंची है। जो सूचना फिलहाल सामने आ रही है, उसके मुताबिक टीम कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को खंगाल रही है। इसके साथ ही कार्यालय में मौजूद अधिकारियों औऱ कर्मचारियों से पूछताछ करने की योजना चल रही है।
फिलहाल छापेमारी किस मामले को लेकर चल रही है औऱ जांच टीम अंदर क्या-क्या दस्तावेज खंगाल रही है। इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
बता दें कि 14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन औऱ राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपते हुए परीक्षा की CID जांच कराने और मुख्य परीक्षा (मेन्स) को फिलहाल स्थगित करने की मांग की. टाइगर जयराम महतो ने कहा कि 14वीं JPSC परीक्षा के परिणाम को आयोग के सदस्यों के हस्ताक्षर के बिना जारी किया गया, जिससे पूरी भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दी गई, जो गंभीर मामला है.








