Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन जनरल स्टोर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने देर रात सन्नाटे का फायदा उठाकर दुकानों के शटर और टीन शीट को कटर से काटा और अंदर घुसकर सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की यह घटना जेपी मार्केट स्थित रंजीत कुटी एंड जनरल स्टोर, राजेश जनरल स्टोर और सेक्टर-4 स्थित गुड्डू जनरल स्टोर में हुई। चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से दुकानों में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो सामने आया मामला
सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली। दुकानों के अंदर सामान बिखरा हुआ था और शटर व टीन शीट कटे हुए मिले। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना की सूचना तत्काल धुर्वा थाना पुलिस को दी गई।Ranchi: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी की घटना ने स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर दुकानदारों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। ये भी पढ़ें: कोडरमा में इलाज के दौरान युवक की मौत, गलत इंजेक्शन देने का आरोप; अस्पताल में परिजनों का हंगामा
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








