मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

Ranchi: डोरंडा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा ने ली 20 वर्षीय युवक की जान

Ranchi Accident: रांची के डोरंडा में तेज रफ्तार क्रेटा ने 20 वर्षीय फुचका विक्रेता को कुचल दिया। मौत के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।

सितम्बर 22, 2026
in रांची Ranchi, क्राइम Crime
A A
Ranchi के डोरंडा में क्रेटा कार की टक्कर से फुचका विक्रेता की मौत

रांची के डोरंडा में सड़क हादसे के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते परिजन और स्थानीय लोग

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। कुसई चौक के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सड़क किनारे खड़े दीपक कुमार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल दीपक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • Ranchi में शहीद मैदान के पास टेंपो चालक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
  • बर्नपुर कारखाना परिसर में चोरी की कोशिश नाकाम, RPF के हत्थे चढ़े चार आरोपी
  • राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता: सिमडेगा ने दो खिताब जीते, खूंटी ने एक ट्रॉफी पर किया कब्जा

Toggle
  • Ranchi: तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर
    • फुचका बेचकर परिवार चलाता था दीपक
      • शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, टायर भी जलाए
      • पुलिस के आश्वासन के बाद खत्म हुआ सड़क जाम

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सोमवार को शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

Ranchi: तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे डोरंडा थाना क्षेत्र के कुसई चौक के पास कुसई कॉलोनी स्थित शराब दुकान के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सफेद रंग की तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सड़क किनारे खड़े दीपक कुमार को जोरदार टक्कर मार दी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार युवक के ऊपर चढ़ गई। दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

फुचका बेचकर परिवार चलाता था दीपक

मृतक दीपक कुमार कुसई कॉलोनी का रहने वाला था। वह फुचका बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

मामले में दीपक के भाई रौशन कुमार ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में क्रेटा कार नंबर जेएच-01जीए-5607 के चालक पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

ये भी देखें: Karma Puja 2026: करम की डाल ही क्यों पूजी जाती है? जानिए जावा, व्रत और Karma-Dharma का सच!

शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, टायर भी जलाए

दीपक की मौत से नाराज महिला और पुरुषों ने सोमवार को उसका शव सड़क पर रखकर घाघरा के पास सड़क जाम कर दिया। बताया गया कि दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुआ जाम शाम चार बजे तक जारी रहा।

प्रदर्शनकारी आरोपी चालक की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। विरोध के दौरान कुछ लोगों ने सड़क पर टायर भी जलाए। सड़क जाम होने के कारण कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

पुलिस के आश्वासन के बाद खत्म हुआ सड़क जाम

सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। फिलहाल पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर हादसे और आरोपी चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: Flipkart BBD 2026: Shopping से पहले बना लें Strategy, Discount के अलावा ये 6 तरीके बचा सकते हैं आपके पैसे

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

Tempo driver beaten to death near Ranchi's Shaheed Maidan; accused arrested.
क्राइम Crime

Ranchi में शहीद मैदान के पास टेंपो चालक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सितम्बर 22, 2026
Attempted theft at Burnpur plant premises foiled; four accused nabbed by RPF.
क्राइम Crime

बर्नपुर कारखाना परिसर में चोरी की कोशिश नाकाम, RPF के हत्थे चढ़े चार आरोपी

सितम्बर 22, 2026
राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता: सिमडेगा ने दो खिताब जीते, खूंटी ने एक ट्रॉफी पर किया कब्जा
रांची Ranchi

राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता: सिमडेगा ने दो खिताब जीते, खूंटी ने एक ट्रॉफी पर किया कब्जा

सितम्बर 21, 2026
Next Post
Jamui police encounter Nandan Yadav shot and four accused detained in student molestation case

जमुई छेड़खानी कांड में खाकी का बड़ा एक्शन: एनकाउंटर में मुख्य आरोपी नंदन यादव को लगी गोली, साथी का टूटा पैर; 4 गिरफ्तार

Asian Games 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम

मंधाना-शेफाली की तूफानी पारी, भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता Gold

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Durgapur में तृणमूल नेता की पत्नी की जली हुई लाश मिलने के बाद पुलिस जांच

Breaking News: आलीशान घर में पत्नी की जली लाश मिलने से हड़कंप! मर्डर या कुछ और? तृणमूल नेता गिरफ्तार

सितम्बर 22, 2026

मंधाना-शेफाली की तूफानी पारी, भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता Gold

जमुई छेड़खानी कांड में खाकी का बड़ा एक्शन: एनकाउंटर में मुख्य आरोपी नंदन यादव को लगी गोली, साथी का टूटा पैर; 4 गिरफ्तार

Ranchi: डोरंडा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा ने ली 20 वर्षीय युवक की जान

Flipkart BBD 2026: Shopping से पहले बना लें Strategy, Discount के अलावा ये 6 तरीके बचा सकते हैं आपके पैसे

झारखंड पारा शिक्षक आकलन परीक्षा 2026: 10% मानदेय बढ़ोतरी के लिए 25 सितंबर से करें आवेदन

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra