Ranchi: देशभर में NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बढ़ते आक्रोश के बीच NSUI ने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा हमला बोला है।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, रांची में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI नेताओं ने कहा कि NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों का भविष्य संकट में डाल दिया है। संगठन ने इसे छात्रों के सपनों के साथ सीधा खिलवाड़ बताते हुए शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग की है।
Read More- ब्रेकिंग न्यूज: देवास पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई लोगों की मौत-शवों के चिथड़े उड़े
NEET Paper Leak ने 22 लाख से अधिक परिवारों को चिंता में डाल दिया
प्रदेश NSUI अध्यक्ष विनय उरांव ने कहा कि देश में इस समय सबसे बड़ी समस्या छात्रों की है। उन्होंने कहा कि NEET जैसी राष्ट्रीय परीक्षा में गड़बड़ी ने 22 लाख से अधिक परिवारों को चिंता में डाल दिया है। “छात्र पढ़ाई करना चाहते हैं, न कि सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना।
Read More- ब्रेकिंग न्यूज: ऐसे पलटा खेल! वेणुगोपाल का पत्ता काटकर वीडी सतीशन केरल में कैसे बने सबसे बड़े चेहरे
फिलहाल NSUI संगठन ने कहा कि यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









