शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

Ranchi के एयरपोर्ट थाना इलाके की लड़की दुबई में फंसी! पासपोर्ट छीना, परिवार ने मांगी मदद

परिवार का आरोप है कि नौकरी का भरोसा देकर मोनिका को यूएई भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद पासपोर्ट अपने पास रखकर अलग-अलग घरों में काम कराया गया।

अक्टूबर 3, 2026
in रांची Ranchi
A A
Girl from Ranchi's Airport police station area stranded in Dubai! Passport confiscated; family seeks help.

Girl from Ranchi's Airport police station area stranded in Dubai! Passport confiscated; family seeks help.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Ranchi : अच्छी नौकरी और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर दुबई गई रांची की मोनिका कच्छप अब वहां फंसी हुई हैं। परिवार का आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर उन्हें यूएई भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उनका पासपोर्ट अपने पास रख लिया गया और उन्हें अलग-अलग घरों में काम करने के लिए भेजा गया। परिजनों ने मोनिका की सुरक्षित भारत वापसी के लिए पुलिस और सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Table of Contents

Toggle
  • ऑनलाइन हुई थी एजेंट से बातचीत
  • अरबी भाषा में दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने का आरोप
  • नर्स की नौकरी के बजाय घरों में काम कराने का दावा
  • मां की तबीयत खराब, परिवार को बेटी की चिंता
  • पुलिस जांच में जुटी, दूतावास से संपर्क की बात

मोनिका रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के छोटा घाघरा की रहने वाली हैं। इस मामले में उनके परिवार की ओर से एयरपोर्ट थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में प्रियंका, रितेश और मोहम्मद मेराज अंसारी समेत अन्य लोगों के नाम दिए गए हैं।

📌 यह भी पढ़ें:
  • छठ तालाब शिव मंदिर परिसर में रावण दहन आयोजन को लेकर बैठक, नई समिति का गठन
  • रांची में पूर्व राजनीतिक सलाहकार के बंद घर में चोरी, ताला तोड़कर नगदी-जेवर ले गए चोर
  • रांची-गुमला NH पर भीषण सड़क हादसा, हाइवा चालक और खलासी की मौत

ऑनलाइन हुई थी एजेंट से बातचीत

परिवार के अनुसार, नर्स की नौकरी की तलाश के दौरान मोनिका की ऑनलाइन बातचीत दुबई की एएमडी ट्रेंड सॉल्यूशन एलएलसी और एजेंट प्रियंका से हुई थी। उन्हें नर्स की नौकरी के साथ रहने और खाने की सुविधा देने का भरोसा दिया गया था।

परिवार का दावा है कि नौकरी की प्रक्रिया के लिए 22 अप्रैल को मोनिका ने फोनपे के जरिए करीब 15 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद 5 मई को वह दिल्ली से शारजाह पहुंचीं।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

परिजनों का आरोप है कि शारजाह पहुंचने के अगले दिन एजेंसी के ड्राइवर ने उनका पासपोर्ट ले लिया और उन्हें अजमान स्थित एक कार्यालय में ले गया।

अरबी भाषा में दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराने का आरोप

परिवार का आरोप है कि अजमान के कार्यालय में रितेश और मोहम्मद मेराज अंसारी ने मोनिका से अरबी भाषा में लिखे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान करवाए। इसके बाद उनका मोबाइल फोन भी ले लिया गया और व्हाट्सऐप की पुरानी चैट डिलीट कर दी गई।

परिवार के मुताबिक, मोनिका को बताया गया कि उनके ऊपर 12,600 दिरहम का लोन है। आरोप है कि इसी रकम का हवाला देकर उन्हें भारत लौटने से रोका गया। परिवार का यह भी दावा है कि विरोध करने पर पुलिस में शिकायत करने और जेल भेजने की धमकी दी गई।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

नर्स की नौकरी के बजाय घरों में काम कराने का दावा

परिजनों के अनुसार, मोनिका को नर्स की नौकरी के बजाय पहले एक घर में घरेलू काम के लिए रखा गया। करीब एक महीने बाद उन्हें दूसरे घरों में बुजुर्गों की देखभाल के लिए भेजे जाने का दावा किया गया।

परिवार का कहना है कि भाषा की परेशानी के बावजूद मोनिका लगातार भारत वापस आने की इच्छा जताती रहीं। फिलहाल परिवार को उनके दुबई के अबू बकर मेट्रो स्टेशन के पास होने की जानकारी मिली है।

मां की तबीयत खराब, परिवार को बेटी की चिंता

परिवार के मुताबिक, मोनिका की मां की तबीयत खराब है। मां की बीमारी की जानकारी मिलने के बाद मोनिका ने भारत लौटने की इच्छा जताई। आरोप है कि इसके बावजूद उनका पासपोर्ट वापस नहीं किया गया और भारत लौटने के लिए रकम मांगी गई।

परिजनों का कहना है कि मोनिका ने करीब साढ़े तीन साल का नर्सिंग कोर्स किया है। परिवार को उम्मीद थी कि दुबई में नौकरी मिलने के बाद वह घर की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करेंगी। परिवार कृषि पर निर्भर है और अब उनकी सबसे बड़ी चिंता मोनिका की सुरक्षित वापसी है।

पुलिस जांच में जुटी, दूतावास से संपर्क की बात

परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। परिजनों ने झारखंड सरकार और विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप कर मोनिका को सुरक्षित भारत वापस लाने की अपील की है।

पुलिस की ओर से भारतीय दूतावास से संपर्क किए जाने की बात कही गई है। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

Meeting held regarding the Ravan Dahan event at the Chhath Pond Shiva Temple complex; new committee formed.
रांची Ranchi

छठ तालाब शिव मंदिर परिसर में रावण दहन आयोजन को लेकर बैठक, नई समिति का गठन

अक्टूबर 9, 2026
Theft at the locked house of a former political advisor in Ranchi; thieves broke the lock and made off with cash and jewelry.
झारखंड Jharkhand News

रांची में पूर्व राजनीतिक सलाहकार के बंद घर में चोरी, ताला तोड़कर नगदी-जेवर ले गए चोर

अक्टूबर 9, 2026
रांची-गुमला NH पर भीषण सड़क हादसा, हाइवा चालक और खलासी की मौत
रांची Ranchi

रांची-गुमला NH पर भीषण सड़क हादसा, हाइवा चालक और खलासी की मौत

अक्टूबर 9, 2026
Next Post
बिहार के सारण जिले में वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बाढ़ राहत सामग्री गिराने के दौरान हादसा

"बिहार में हेलीकॉप्टर से गिरा राशन का पैकेट!" सिर पर गिरते ही बाढ़ पीड़ित की मौत, सारण में राहत बनी आफत

Rahul Singh gang strikes again in Lohardaga! Firing at a cement shop; chilling threat received via WhatsApp.

लोहरदगा में फिर राहुल सिंह गिरोह की दस्तक! सीमेंट दुकान पर फायरिंग, WhatsApp पर मिली थी खौफनाक धमकी

Delhi Police denies permission for CJP's protest at Jantar Mantar; tight security in the capital on October 10.

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस की मंजूरी नहीं, 10 अक्टूबर को राजधानी में कड़ी सुरक्षा

अक्टूबर 9, 2026

झारखंड में 506 डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, दक्षिण भारत से 1,200 चिकित्सक लाने की तैयारी

तेज प्रताप यादव ने बीच में ही छोड़ा Rise And Fall 2, दो हफ्ते में चार कंटेस्टेंट्स बाहर

Breaking News: रांची टी-20 में पहले बल्लेबाजी करेगा भारत, ईशान किशन एक छक्के से रच सकते हैं इतिहास

मां बनने के बाद कटरीना कैफ हुईं ट्रोल, अब आलोचना पर एक्ट्रेस ने कही ये बड़ी बात

स्त्री 3 पर लगी मुहर! सिरकटे के बाद अब किस नए भूत से भिड़ेंगे विक्की? राजकुमार राव ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts