Ranchi में देर रात तांडव! आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़े, हिंदपीढ़ी के निजाम नगर में दहशत
Ranchi News: रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में देर रात असामाजिक तत्वों ने आधा दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की। निजाम नगर, मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर खड़ी कारों के शीशे तोड़े गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Ranchi: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने निजाम नगर, मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर सड़क किनारे खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि वाहन मालिकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात बदमाशों ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को निशाना बनाया। जिन गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, उनमें हुंडई वरना, टाटा नेक्सॉन, स्कॉर्पियो और सूमो समेत अन्य वाहन शामिल हैं। बदमाशों ने वाहनों के शीशे तोड़कर मौके से फरार हो गए। सुबह जब वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियों की क्षतिग्रस्त हालत देखी तो इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
Ranchi हिंदपीढ़ी में देर रात आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़Ranchi हिंदपीढ़ी में देर रात आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़