Ranchi: छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे आसपास के जिलों के छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए जिला प्रशासन ने विशेष परिवहन व्यवस्था की है। प्रशासन की ओर से रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद और गिरिडीह जाने वाले छात्रों के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही संबंधित बसों के नंबर और चालकों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि छात्रों को अपने घर लौटने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला प्रशासन का कहना है कि आंदोलन में शामिल होने के बाद दूसरे जिलों से रांची आए किसी भी छात्र को वापसी के दौरान अकेला या असहाय महसूस न करना पड़े, इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती है।
किस जिले के लिए कौन-सी बस, यहां देखें संपर्क विवरण
रामगढ़ और हजारीबाग:
इन दोनों जिलों की ओर जाने वाले छात्रों के लिए प्रशासन ने 10 बसें उपलब्ध कराई हैं। संबंधित बसों के चालक से सीधे संपर्क के लिए नंबर इस प्रकार हैं-JH01GJ5480 के लिए 9110913935, JH01BQ9049 के लिए 8709036227, JH01FD1051 के लिए 7632069309 और JH01EW9093 के लिए 9798208660। इसके अलावा JH01DP8393 के लिए 9771611890, JH01DW5232 के लिए 9546189388, JH01FA5855 के लिए 8862818140, JH01FA5338 के लिए 7479994308, JH01FU7346 के लिए 6204213843 तथा JH01AV5082 के लिए 6204020831 पर संपर्क किया जा सकता है।धनबाद:
धनबाद जाने वाले छात्रों के लिए पांच बसें निर्धारित की गई हैं। JH01DK4815 के चालक का नंबर 7209887996, JH01DK7314 का 9771555676, JH01DK8690 का 7091781702, JH01FA6089 का 9006749479 और JH01FY9514 का संपर्क नंबर 9708185363 है।गिरिडीह:
गिरिडीह के लिए भी पांच बसों की व्यवस्था की गई है। JH01AZ8244 के लिए 9905414556, JH01AZ8251 के लिए 8084222709, JH01FN6741 के लिए 9204563137, JH01EJ3281 के लिए 9204449827 और JH01FN1057 के लिए 9931427191 पर संपर्क किया जा सकता है।रिजर्व लोकल बसें:
जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्तर पर चलने वाली रिजर्व बसों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें JH01BY5936 का संपर्क नंबर 6200429723, JH01BP4097 का 9798230459, JH01BQ2170 का 6205690592, JH01EZ2519 का 9801235556 और JH01EB8578 का 7631140679 है।Ranchi News: छात्रों की सुरक्षा को प्रशासन ने बताया प्राथमिकता
जिला प्रशासन ने कहा है कि आंदोलन में शामिल होने रांची पहुंचे छात्र भी प्रशासन की जिम्मेदारी का हिस्सा हैं। उनकी सुरक्षा, सुविधा और सुरक्षित घर वापसी को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे उपलब्ध कराई गई परिवहन सुविधा का इस्तेमाल करें और किसी भी तरह की परेशानी होने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। प्रशासन का उद्देश्य स्पष्ट है कि आंदोलन के बाद अपने जिले लौटने वाला कोई भी छात्र परिवहन के अभाव में रांची में भटकने या असुविधा का सामना करने के लिए मजबूर न हो। ये भी पढ़ें: पहली JPSC परीक्षा से 14वीं JPSC तक: 2003 में उठा था पहला सवाल, आज आंदोलन तक पहुंची कहानी
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video








