Ranchi: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दवा कारोबारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा सिमलिया स्थित रिंग रोड पर हुआ था। मृतक की पहचान हैदरअली रोड, कोकर निवासी राजू प्रसाद के रूप में हुई है। वह कोकर इलाके में दवा की दुकान चलाते थे।
जानकारी के मुताबिक, राजू प्रसाद बुधवार को अपने निजी काम से दलादली की ओर गए थे। इसी दौरान दलादली के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि राजू प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल राजू प्रसाद को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं, दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
इस मामले में मृतक की पत्नी सविता देवी के बयान पर रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस हादसे के कारणों और बाइक सवार की भूमिका की जांच कर रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis











