Ranchi: झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के 2 लाख 55 हजार 534 लाभुकों को अक्टूबर और नवंबर 2026 की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से दोनों महीने की पेंशन एक साथ जारी की गई है। इसके तहत लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 51 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए हैं।
प्रत्येक लाभुक के खाते में दो महीने के लिए 2,000 रुपये भेजे गए हैं। यानी हर महीने 1,000 रुपये की दर से पेंशन का भुगतान किया गया है। इस योजना का लाभ वृद्धजनों, विधवा एवं एकल महिलाओं, दिव्यांगजनों समेत निर्धारित श्रेणियों के पात्र लोगों को मिलता है।
Read More- कोडरमा में प्राचार्य के निलंबन पर बवाल! शिक्षा विभाग और छात्राएं आमने-सामने
प्रखंडवार एवं शहरी क्षेत्रवार पेंशन लाभुकों की संख्या निम्न प्रकार है
- अनगड़ा – 10,311
- अरगोड़ा शहरी – 9,368
- बरगाईं शहरी – 5,188
- बेड़ो – 14,142
- बुंडू – 9,034
- बुंडू नगर पंचायत – 2,753
- बुढ़मू – 11,055
- चान्हो – 12,461
- हेहल शहरी – 7,541
- इटकी – 5,568
- कांके – 17,027
- कांके शहरी – 340
- खलारी – 5,214
- लापुंग – 7,164
- मांडर – 16,115
- नगड़ी – 8,259
- नगड़ी शहरी – 6,800
- नामकुम – 10,136
- नामकुम शहरी – 5,733
- ओरमांझी – 8,157
- राहे – 9,189
- रांची टाउन शहरी – 13,099
- रातू – 10,756
- सिल्ली – 15,683
- सोनाहातू – 13,752
- तमाड़ – 20,689
सर्वजन पेंशन योजना का उद्देश्य पात्र वृद्धजनों, विधवा एवं एकल महिलाओं तथा दिव्यांगजनों सहित अन्य निर्धारित श्रेणियों के लाभुकों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
Read More- Breaking News: अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर: 2 साल सेवा अवधि और बढ़ी, 25% को मिलेगी स्थायी नौकरी
जिला प्रशासन द्वारा पेंशन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ समय पर पहुंचाने को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि कोई भी योग्य लाभुक सामाजिक सुरक्षा के लाभ से वंचित न रहे। जिन लाभुकों के बैंक खाते में अभी तक पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है।
Read More- JSSC ने सहायक आचार्य परीक्षा का संशोधित रिजल्ट किया जारी-यहां देखें लिस्ट

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








