Share Market Today: भारतीय वित्तीय बाजार के लिए आज यानी सोमवार, 18 मई का दिन ‘ब्लैक मंडे’ साबित हो रहा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को सीधी चेतावनी के बाद भारतीय शेयर बाजार और रुपया दोनों ही धराशायी हो गए हैं।
Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 1000 अंक (1.34%) गिरकर 74,200 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 300 अंकों की गिरावट के साथ 23,300 के करीब ट्रेड कर रहा है। निवेशकों के करोड़ों रुपए चंद मिनटों में स्वाहा हो गए।
ऐतिहासिक निचले स्तर पर रुपया
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज अपनी सबसे खराब स्थिति में पहुंच गया है। रुपया 20 पैसे की कमजोरी के साथ 96.18 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला। रुपये की इस गिरावट का सीधा असर भारत के आयात बिल पर पड़ेगा, जिससे आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ सकती है।
Share Market Today: ट्रंप की धमकी और कच्चे तेल का खेल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान को सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के लिए “समय खत्म हो रहा है,” समझौते पर आएं वरना अंजाम बुरा होगा। इस बयान के बाद कच्चा तेल (Crude Oil) 2% उछलकर 111 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु हथियारों को लेकर चल रहा यह विवाद अब वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन गया है।









