रांची: सिमडेगा से जुड़े कथित दुष्कर्म मामले को लेकर झारखंड की सियासत लगातार गरमा रही है। विपक्ष की ओर से राज्य सरकार और मामले की कार्रवाई को लेकर उठाए जा रहे सवालों के बीच अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा है। प्रेस वार्ता में विधायक विकास सिंह मुंडा ने कहा कि विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों की सच्चाई है या नहीं, यह जांच का विषय है। इसलिए सभी को जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए।
जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई : विकास सिंह मुंडा
विधायक विकास सिंह मुंडा ने कहा कि किसी भी मामले में केवल आरोपों के आधार पर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है। पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दोषी कोई भी हो, उसके साथ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
सिमडेगा मामले पर बढ़ी राजनीतिक बयानबाजी
दरअसल, सिमडेगा से जुड़े इस मामले को लेकर बीजेपी लगातार राज्य सरकार पर सवाल उठा रही है। बीजेपी नेताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए रांची में धरना-प्रदर्शन भी किया और राज्यपाल से मुलाकात कर अपनी बात रखी।
वहीं, अब JMM की प्रेस वार्ता के बाद इस मामले पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।
फिलहाल इस पूरे मामले में जांच के निष्कर्ष का इंतजार है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








