Hazaribagh: हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार ओपी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने गदर मचा दिया। कार ने अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी। घटना में कई लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति से चल रही थी और चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। वाहन अनियंत्रित होकर कई लोगों से टकराया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद कार बिजली के पोल और एक चापाकल से टकराकर रुकी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
Read More- Breaking News: ईडी के सामने पेश नहीं होंगे रोहित उरांव-जाने वजह
चार लोगों की हालत गंभीर
हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज मिशन अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई।
Read More- कोडरमा में देर रात बड़ा हादसा, आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक
चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग
घटना की सूचना मिलते ही बड़ा बाजार ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Read More- रांची के कडरु से तीन बच्चे रहस्यमयी तरीके से लापता, प्रशासन पर बड़ा सवाल

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









