Share Market: भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बढ़ गया। सेंसेक्स आज 500 अंक (0.70%) की भारी गिरावट के साथ 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 120 अंकों (0.50%) की कमजोरी के साथ 24,200 के पास आ गया है।
बाजार में सबसे ज्यादा दबाव प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर के शेयरों पर रहा, जहां निवेशकों ने मुनाफावसूली की। इसके चलते दोनों सेक्टर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।
आईटी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार मजबूत
हालांकि, इससे पहले शुक्रवार को बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई थी। उस दिन सेंसेक्स 964 अंक चढ़कर 78,151 पर और निफ्टी 261 अंक की बढ़त के साथ 24,334 पर बंद हुआ था। आईटी, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार मजबूत हुआ था।
Read More- कोडरमा का युवक गिरफ्तार-सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती, शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप
विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली और सेक्टर आधारित बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव बना है। आने वाले कारोबारी सत्रों में वैश्विक संकेत और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां बाजार की दिशा तय करेंगी।
Read More- कोडरमा से बैंक ऑफ इंडिया का कर्मी गिरफ्तार, बिहार EOU की बड़ी कार्रवाई

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









