शनिवार, सितम्बर 26, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

“20 छात्रों की मौत के बाद भी इस्तीफा नहीं, जवाबदेही कहां है?”: Congress का केंद्र पर वार

Congress ने देशभर में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान शुरू किया है। राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने NTA, पेपर लीक मामलों और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए इस्तीफे की मांग की।

जून 25, 2026
in रांची Ranchi
A A
"No resignation even after the death of 20 students, where is the accountability?": Congress attacks the Centre

"No resignation even after the death of 20 students, where is the accountability?": Congress attacks the Centre

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

रांची। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी अभियान ‘छात्रों की गूंज’ की शुरुआत की है। यह अभियान अगले 40 दिनों तक देश के 28 प्रमुख शहरों में चलाया जाएगा। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इसकी जानकारी देते हुए केंद्र सरकार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • बुढ़मू में 48 घंटे से बारिश का कहर, कई कच्चे मकान पूरी तरह गिरे
  • CEIR पोर्टल से मिली बड़ी कामयाबी, झारखंड में 1114 लोगों को वापस मिले मोबाइल
  • Breaking News: रांची में सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप

Toggle
  • NTA को बताया ‘National Trauma Agency’
  • NEET UG 2026 का मामला बना बड़ा मुद्दा
  • शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
  • राहुल गांधी ने कोटा से की अभियान की शुरुआत
  • कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें
  • देशभर में होंगे कार्यक्रम
  • छात्रों से जुड़ने की अपील

प्रतापगढ़ी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में लगातार सामने आए पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं ने देश के छात्रों का भरोसा तोड़ा है। लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ, लेकिन अब तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई बड़ी और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

NTA को बताया ‘National Trauma Agency’

Congress नेता ने आरोप लगाया कि पारदर्शिता और सुधार के नाम पर बनाई गई NTA आज करोड़ों छात्रों के लिए “National Trauma Agency” बन चुकी है। उन्होंने दावा किया कि बीते वर्षों में देशभर में 89 से अधिक पेपर लीक और परीक्षा घोटाले सामने आए, लेकिन किसी बड़े मास्टरमाइंड या कथित राजनीतिक संरक्षण देने वालों तक जांच नहीं पहुंच सकी।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

उनका कहना था कि कार्रवाई केवल छोटे दलालों और बिचौलियों तक सीमित रही, जबकि पूरे नेटवर्क का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

NEET UG 2026 का मामला बना बड़ा मुद्दा

प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले को शिक्षा व्यवस्था की सबसे बड़ी विफलताओं में से एक बताया। प्रतापगढ़ी ने कहा कि लाखों छात्रों की वर्षों की मेहनत और परिवारों की उम्मीदें इस विवाद से प्रभावित हुई हैं।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले के बाद कई छात्रों ने मानसिक दबाव और निराशा का सामना किया। कांग्रेस का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में लगातार हो रही गड़बड़ियों ने युवाओं का विश्वास कमजोर किया है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Congress ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की है। प्रतापगढ़ी ने कहा कि यदि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बार-बार गड़बड़ियां सामने आती हैं तो इसकी जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केवल अधिकारियों के तबादले या व्यवस्था में छोटे बदलाव करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की जरूरत है।

राहुल गांधी ने कोटा से की अभियान की शुरुआत

कांग्रेस के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के कोटा से इस अभियान की शुरुआत की है। पार्टी का कहना है कि यह केवल परीक्षा और पेपर लीक का मुद्दा नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा बड़ा सवाल है।

कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें

अभियान के तहत कांग्रेस ने केंद्र सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं—

  1. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच।
  2. NTA सहित पूरी परीक्षा प्रणाली का स्वतंत्र ऑडिट।
  3. वार्षिक परीक्षा एवं भर्ती कैलेंडर लागू कर समयबद्ध नियुक्तियां सुनिश्चित करना।

देशभर में होंगे कार्यक्रम

इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कि अभियान के दौरान छात्र संपर्क अभियान, नुक्कड़ सभाएं, कैंपस संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 1 अगस्त को 28 शहरों में कलेक्टर कार्यालयों का घेराव किया जाएगा, जबकि 9 अगस्त को ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम के साथ पहले चरण का समापन होगा।

छात्रों से जुड़ने की अपील

कांग्रेस ने छात्रों और युवाओं से इस अभियान से जुड़ने की अपील की है। पार्टी ने इसके लिए 9873036161 नंबर जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल देकर छात्र अभियान का हिस्सा बन सकते हैं।

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

बुढ़मू में 48 घंटे से बारिश का कहर, कई कच्चे मकान पूरी तरह गिरे
रांची Ranchi

बुढ़मू में 48 घंटे से बारिश का कहर, कई कच्चे मकान पूरी तरह गिरे

सितम्बर 25, 2026
CEIR पोर्टल से मिली बड़ी कामयाबी, झारखंड में 1114 लोगों को वापस मिले मोबाइल
रांची Ranchi

CEIR पोर्टल से मिली बड़ी कामयाबी, झारखंड में 1114 लोगों को वापस मिले मोबाइल

सितम्बर 25, 2026
Breaking News: एयरपोर्ट के पास दर्दनाक हादसा, चालक के नशे में होने का दावा
Breaking News

Breaking News: रांची में सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप

सितम्बर 25, 2026
Next Post
नशे के खिलाफ रांची में महादौड़-मंत्री सुदिव्य कुमार ने युवाओं को दिलाई शपथ

नशे के खिलाफ रांची में महादौड़-मंत्री सुदिव्य कुमार ने युवाओं को दिलाई शपथ

गिरिडीह में दो बाइकों की भयंकर टक्कर-पिता की दर्दनाक मौत बेटा घायल

गिरिडीह में दो बाइकों की भयंकर टक्कर-पिता की दर्दनाक मौत बेटा घायल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Aaj Ka Rashifal 26 September 2026

26 सितंबर 2026 राशिफल: इन 5 राशियों को मिलेगा धन लाभ, नौकरी और प्रॉपर्टी में बनेंगे काम

सितम्बर 26, 2026

बुढ़मू में 48 घंटे से बारिश का कहर, कई कच्चे मकान पूरी तरह गिरे

CEIR पोर्टल से मिली बड़ी कामयाबी, झारखंड में 1114 लोगों को वापस मिले मोबाइल

कतरास के झींझीपहाड़ी में तालाब में डूबी बच्ची, आपदा प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल

घोषणाओं से नहीं चलेगा काम’, झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं पर BJP ने उठाए सवाल

फार्मेसी काउंसिल और कॉलेजों की व्यवस्था पर सरयू राय ने उठाए सवाल

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • New Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra