Wednesday, April 15, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

केन्द्र सरकार का रवैया लोकतंत्र को खत्म करने वाला: खरगे

April 9, 2025
in Uncategorized
A A
Share on FacebookShare on Twitter

– कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार किया प्रहार

– सत्ताधारी पार्टी संवैधानिक मूल्यों व संस्थाओं पर कर रही है हमला: खरगे

अहमदाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चिंता जताई और केन्द्र की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। खरगे ने कहा कि पिछले 11 साल से सत्ताधारी पार्टी संवैधानिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है, इससे रोकने की जरूरत है और इसके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। केन्द्र सरकार का यह रवैया है, लोकतंत्र को धीरे-धीरे खत्म कर रहा है।

Related Post

RBI ने 10,000 रुपये से ज़्यादा UPI पेमेंट पर 1 घंटे की देरी का प्रस्ताव दिया नया नियम 2026

RBI का नया प्रस्ताव 10,000 रुपये से ज़्यादा UPI पेमेंट पर लगेगी 1 घंटे की रोक  जानिए क्या बदलेगा, क्या नहीं

April 14, 2026
रांची में निजी स्कूल फीस पर सख्ती: 10% तक ही बढ़ोतरी, ज्यादा पर जिला समिति की मंजूरी अनिवार्य

रांची में निजी स्कूल फीस पर सख्ती: 10% तक ही बढ़ोतरी, ज्यादा पर जिला समिति की मंजूरी अनिवार्य

April 6, 2026
Google Big Update: खत्म हुआ इंतजार! अब एंड्रॉइड से iPhone में भेजें फाइलें, आ गया कमाल का फीचर

Google Big Update: खत्म हुआ इंतजार! अब एंड्रॉइड से iPhone में भेजें फाइलें, आ गया कमाल का फीचर

April 5, 2026
RIMS: LPG crisis impacts kitchens, patients' food menus may change

RIMS: किचन पर LPG संकट का असर, मरीजों के खाने के मेन्यू में हो सकते हैं बदलाव

March 15, 2026

साबरमती तट पर बसे अहमदाबाद में चल रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने

हाल ही में हुए बजट सत्र के दौरान सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्पीकर ने राहुल गांधी का नाम लिया, लेकिन बाद में उन्हें बोलने नहीं दिया गया। यह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। यह सरकार सामान्य लोगों को कहा बोलने देगी। नेता विपक्ष की बात को दबाई जा रही है तो आज की सरकार की मानसिकता समझी जा सकती है।

खरगे ने कहा कि आज देश में जनता के मुद्दों पर चर्चा होने के बजाए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि मणिपुर जैसे मुद्दे पर सुबह 4.30 बजे चर्चा होती है। उन्होंने संसद में कहा था कि इस मुद्दे पर वे बात करना चाहते हैं, क्योंकि इस मुद्दो पर हमें बोलना है कि मणिपुर में क्या चल रहा है। इसके बावजूद सरकार ने हमारी बात नहीं मानी। इसका आशय है कि मणिपुर मामले में सरकार कुछ छुपाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सुबह 5 बजे तक संसद चली, लोग सो रहे थे, इस समय सरकार बिल लाती है। सरकार का यह रवैया है, लोकतंत्र को धीरे-धीरे खत्म कर रहा है।

खरगे ने कहा कि अमेरिका ने हम पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया है, परंतु सरकार ने इस पर चर्चा नहीं होने दी। खरगे ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने बड़े-बड़े कारखाने बनाए, जिसे मोदी खत्म कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट, पोर्ट, माइनिंग, पावर, मीडिया हाउस, टेलिकम्यूनिकेशन, सेटेलाइट टेक्नोलॉजी आदि उद्योगपति मित्रों को दिया जा रहा है। यह कोई व्यक्तिगत या पार्टी की बात नहीं है। आखिर हम अपनी आने वाली पीढ़ी को क्या देना चाहते हैं। इसका उनके पास कोई उत्तर नहीं है। वे कांग्रेस को गाली देने के सिवाय कोई बात नहीं करते हैं।

चुनाव व्यवस्था पर खरगे ने कहा कि दुनिया के विकसित देशों ने ईवीएम छोड़कर बैलेट पेपर को अपना लिया है, लेकिन यहां ईवीएम चल रही है। 140 करोड़ लोगों को लोकतंत्र में विश्वास है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को तय करना चाहिए कि ईवीएम से चुनाव होना चाहिए या बैलेट पेपर से। खरगे ने कहा कि राहुल गांधी ने यह सवाल संसद और प्रेस में उठाया, लेकिन सरकार पर इसका असर नहीं हुआ। लोकसभा और विधानसभा में 50 लाख मतों का अंतर आता है, ऐसे में यह विचार किया जा सकता है कि किस तरह की मतदाता सूची होगी। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महंगाई, दलितों की स्थिति, आदिवासियों की स्थिति पर बात की। उन्होंने इन सभी मुद्दों पर लोगों के साथ अन्याय होने की बात की। खरगे ने कहा कि दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के बच्चे शिक्षा से दूर हो रहे हैं। सरकार की विफलता के कारण एक ऐसा वर्ग तैयार हो रहा है, जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद नौकरी से वंचित है।

कांग्रेस के अधिवेशन के आज के सत्र शुरू होने से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने अधिवेशन स्थल के बाहर फ्लैग होस्टिंग किया। मंचासीन अतिथियों के स्वागत आदि के बाद अधिवेशन शुरू हुआ।

Related Posts

RBI ने 10,000 रुपये से ज़्यादा UPI पेमेंट पर 1 घंटे की देरी का प्रस्ताव दिया नया नियम 2026
Uncategorized

RBI का नया प्रस्ताव 10,000 रुपये से ज़्यादा UPI पेमेंट पर लगेगी 1 घंटे की रोक  जानिए क्या बदलेगा, क्या नहीं

April 14, 2026
रांची में निजी स्कूल फीस पर सख्ती: 10% तक ही बढ़ोतरी, ज्यादा पर जिला समिति की मंजूरी अनिवार्य
Uncategorized

रांची में निजी स्कूल फीस पर सख्ती: 10% तक ही बढ़ोतरी, ज्यादा पर जिला समिति की मंजूरी अनिवार्य

April 6, 2026
Google Big Update: खत्म हुआ इंतजार! अब एंड्रॉइड से iPhone में भेजें फाइलें, आ गया कमाल का फीचर
Uncategorized

Google Big Update: खत्म हुआ इंतजार! अब एंड्रॉइड से iPhone में भेजें फाइलें, आ गया कमाल का फीचर

April 5, 2026
Next Post

नौसेना के लिए फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदने को सरकार की मंजूरी

मायावती ने फतेहपुर की घटना को लेकर सरकार पर बोला हमला

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Aaj ka Rashifal 15 April 2026: Neecha Rajbhanga Yoga in Pisces: The Fortunes of These Zodiac Signs Will Shine Bright

Aaj ka Rashifal 15 April 2026: मीन राशि में नीच राजभंग योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत; जानें आज का राशिफल

April 15, 2026

बंगाल चुनाव में झारखंड के नेताओं की एंट्री! कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

ट्रेजरी घोटाला: रांची के पशुपालन विभाग से 3.5 करोड़ की अवैध निकासी, कोतवाली थाना में FIR दर्ज

बोकारो वन भूमि घोटाला: CID पर धीमी जांच के आरोप, ED ने 500 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का किया खुलासा

Ranchi में दिल दहला देने वाली घटना: डिलीवरी से कुछ दिन पहले गर्भवती महिला ने की आत्महत्या

झारखंड परीक्षा घोटाला: BJP का राज्यपाल को ज्ञापन, JSSC-JPSC की जांच CBI से कराने की मांग

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra