Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बड़ी घटना सामने आई, जहां रंगदारी के एक मामले में पुलिस और अपराधी के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक अपराधी को पैर में गोली लगी है। अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने हथियार समेत कई सामान बरामद किया है।
रंगदारी मांगे जाने के सूचना के बीच पहुंची थी पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। सूत्रों के मुताबिक, जमशेदपुर के प्रसिद्ध व्यापारी हरे राम सिंह से रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही थी, इसी दौरान पुलिस की टीम जैसे ही छापेमारी करने पहुँची, अपराधी गोपाल ने खुद को घिरता देख पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी।
Read More-पलामू में सनसनी: वेल्डिंग मिस्त्री की चाकू से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चली
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। इसी दौरान गोपाल के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल पर सिटी एसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी स्वयं मौजूद थे। पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।
Read More-जयपुर में दर्दनाक बस हादसा! हाईटेंशन तार से टकराकर बस में भड़की आग, 3 की मौत कई झुलसे
जानकारी के अनुसार, व्यापारी हरे राम सिंह से रंगदारी ‘प्रिंस खान’ नाम के गैंगस्टर के नाम पर मांगी गई थी। इसी मामले में पुलिस ने कुछ दिन पहले दशरथ शुक्ला को गिरफ्तार किया था, जिस पर पाकिस्तान से अवैध हथियार मंगाने का भी आरोप है। पुलिस अब बाकी फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








