Ranchi: पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार को राज्यपाल आर.एन. रवि ने विधानसभा भंग करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। लोकभवन से जारी इस आदेश के बाद अब ममता बनर्जी और उनके कैबिनेट मंत्रियों की सभी शक्तियां खत्म हो गई हैं।
यह कदम ममता बनर्जी के उस बयान के ठीक एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा था कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी।
हिंसा और हत्या से दहला बंगाल
विधानसभा भंग होने की खबर के बीच बंगाल के कई हिस्सों से हिंसा की खबरें आ रही हैं। हावड़ा के शिवपुर में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई है। इससे पहले बुधवार रात को नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे राज्य में तनाव चरम पर है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







