Jharkhand News: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 13 सितंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा।
रिपोर्टस के अनुसार, इस अवधि में झारखंड के कई जिलों में तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है और वज्रपात (थंडरस्टॉर्म) की आशंका भी जताई गई है।
मौसम में यह बदलाव क्यों?
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह बदलाव उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) के कारण हो रहा है, जो अब धीरे-धीरे दक्षिण की ओर बढ़ रहा है।
read more- क्या झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री की जान खतरे में है? डॉ. इरफान अंसारी को आया कॉल
वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन दक्षिण पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान, कच्छ, कोटा, ओराई, सिद्धार्थनगर, रांची और दीघा से गुजरती हुई पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जिससे मौसम की गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं।
मौसम विभाग की सलाह:
-
किसान और खुले में कार्य करने वाले लोग सतर्क रहें।
-
बिजली गिरने की आशंका वाले समय में खुले में ना रहें।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषणExclusive -
तेज हवा से बचाव के लिए अस्थायी ढांचों को सुरक्षित करें।
read more- 9 सितंबर को ज़रूर करें ये 1 उपाय– पितृ भी होंगे प्रसन्न, और किस्मत भी!
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।









