Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के कान्दरबेड़ा स्थित नाव घाट में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नाव घाट के पास शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
मृतक की पहचान नहीं हुई
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार विन्हा, इंस्पेक्टर राजेश सिंह और थाना प्रभारी दिलशान बिरुआ भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







