मुंबई। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शेगांव-खामगांव राजमार्ग पर खामगांव के पास आज सुबह तीन वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। घायलों को आकोला और खामगांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से सात लोगों की स्थिति चिंताजनक है। खामगांव पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
Powered by myUpchar
पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढ़े पांच बजे शेगांव से कोल्हापुर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो एक एसटी बस से टकरा गई। उसी समय पीछे से आ रही एक निजी बस ने इन दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में बोलेरो में सफर कर रहे पांच लोगों की मौत हो गई है और बस में सफर कर रहे 24 लोग घायल हो गए हैं।
Powered by myUpchar