आज का राशिफल 31 जुलाई 2026: शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 का दिन ज्योतिषीय गणना के लिहाज से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन सावण कृष्ण पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि का योग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सुबह 06:38 बजे चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से मौजूद राहु के साथ चंद्रमा की युति से चंद्र-राहु ग्रहण दोष बनने की बात कही गई है।
हालांकि, इसी दिन सौभाग्य योग, वाशि योग, सुनफा योग और आनन्दादि योग जैसे शुभ संयोग भी बताए गए हैं। मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए भद्र योग का विशेष प्रभाव रहने की बात कही गई है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन कारोबार और करियर के लिहाज से अनुकूल बताया गया है। नया काम शुरू करने या व्यावसायिक बदलाव की योजना बन सकती है। अटका हुआ लोन मिलने की संभावना जताई गई है।
वृषभ राशि
वृषभ जातकों के लिए राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। कारोबार से जुड़ी परेशानियों का समाधान मिलने और साझेदारों के साथ संबंध मजबूत होने की संभावना बताई गई है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों की सोशल लाइफ और जनसंपर्क मजबूत हो सकते हैं। हालांकि, बड़ी रकम के नए निवेश से फिलहाल बचने की सलाह दी गई है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बताए गए हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को चंद्र-राहु ग्रहण दोष के कारण सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और कारोबारी सौदों में जल्दबाजी न करें। साझेदार या क्लाइंट से बातचीत में संयम रखना जरूरी बताया गया है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए नए कारोबार की शुरुआत और विस्तार के लिहाज से दिन अनुकूल बताया गया है। सरकारी नियमों का पालन करने से पुराने टैक्स या कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में बाहरी हस्तक्षेप से बचने की सलाह है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक और कारोबारी मामलों में राहत के संकेत हैं। बिजनेस लोन चुकाने में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर अधिकारियों और सहकर्मियों से सम्मान मिलने तथा पदोन्नति के अवसर बनने की संभावना है।
तुला राशि
तुला राशि के लिए दिन कारोबार और पढ़ाई के लिहाज से फलदायी बताया गया है। सौभाग्य योग के प्रभाव से कारोबारी सौदा होने की संभावना है। नया निवेश लाभ दे सकता है। नौकरी में लक्ष्य हासिल करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक जातकों को ग्रहण दोष के चलते आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रिनोवेशन या अन्य खर्चों में बजट का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर अहंकार से बचना बेहतर होगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि और मित्रों-रिश्तेदारों से सहयोग मिलने की संभावना बताई गई है। टैक्स नोटिस या सरकारी मामलों में कानूनी सलाह से समाधान मिल सकता है। विवाह की तलाश कर रहे लोगों के लिए रिश्ता तय होने के संकेत मिल सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए धन संचय और वित्तीय मामलों में सफलता के संकेत हैं। सरकारी औपचारिकताएं समय पर पूरी करने की सलाह दी गई है। करियर में जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ प्रमोशन और सम्मान मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि
चंद्रमा के कुंभ राशि में प्रवेश से मन शांत और प्रसन्न रहने की बात कही गई है। कारोबार में नए निवेश प्रस्ताव मिल सकते हैं। पैतृक कारोबार को आगे बढ़ाने संकेत हैं। नौकरी में गलत गतिविधियों से दूरी बनाए रखने की सलाह है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए चंद्र-राहु ग्रहण दोष के कारण विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। नए कारोबारी फैसलों में जल्दबाजी न करें और बिना सोचे-समझे पैसों का लेन-देन करने से बचें।
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.