Koderma: कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में रांची-पटना मुख्य मार्ग NH-20 स्थित कोडरमा घाटी के जमसोती नाला के समीप सोमवार दोपहर मुर्गी का दाना लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक पर लदा दाना सड़क पर बिखर गया। हालांकि, चालक ने समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली।
असम से मुर्गी का दाना लेकर बिहार जा रहा था ट्रक
असम निवासी ट्रक चालक मोमिनुल इस्लाम ने बताया कि वह असम से मुर्गी का दाना लेकर कोडरमा के रास्ते बिहार जा रहा था। जमसोती नाला के पास घाटी के एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने अचानक चकमा दे दिया। इससे उसका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई
ट्रक के पलटने और सड़क पर दाना बिखरने से NH-20 पर यातायात प्रभावित हो गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई और एक लेन से ही आवागमन जारी रहा। कोडरमा घाटी के इस हिस्से में हादसे के बाद कुछ समय के लिए वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Read More- 7 सितंबर को बंद रहेंगे झारखंड के सभी निजी विद्यालय-PASWA का ऐलान
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर बिखरे दाने और अन्य मलबे को हटाने का काम शुरू कराया। इसके साथ ही क्रेन मंगाकर पलटे ट्रक को सड़क किनारे करने की कार्रवाई शुरू की गई, ताकि यातायात को सामान्य किया जा सके।
Read More- मेरे बच्चे वापस दिला दो-टेंपो चालक की पत्नी प्रेमी संग फरार
हादसे में चालक के सुरक्षित बच जाने से बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस की मौजूदगी में सड़क से अवरोध हटाने का काम जारी रहा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









