Ranchi: राजधानी रांची में हाल ही में हुए दो युवतियों से गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस केस को पुलिस 6 आरोपियो की संलिप्तता समझ रही थी अब उस मामले में कुल 14 लोग शामिल है। मामले में पुलिस ने पहले ही 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था वहीं पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
स्मार्ट सिटी घुमाने के बहाने गैंगरेप
पुलिस के अनुसार 9 जुलाई को दोनों नाबालिग लड़कियां धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी क्षेत्र में थीं। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें घुमाने का झांसा देकर अपने साथ ले लिया। इसके बाद उन्हें रातू थाना क्षेत्र के बिजुलिया जंगल की ओर ले जाया गया। जांच के मुताबिक, वहां पहले समूह के आठ आरोपियों ने उनके साथ गंभीर अपराध किया। वारदात के बाद आरोपियों ने लड़कियों को वापस स्मार्ट सिटी क्षेत्र में छोड़ दिया।
भोजन कराने का झांसा देकर दूसरे गैंग ने किया दुष्कर्म
अगले दिन, 10 जुलाई को दोनों लड़कियां अपने घर लौटने की कोशिश कर रही थीं। रास्ते में दूसरे समूह के कुछ युवकों ने उन्हें घर छोड़ने और भोजन कराने का भरोसा दिया। पुलिस के अनुसार, इसके बाद उन्हें तुपुदाना क्षेत्र में एक कमरे में ले जाया गया, जहां दूसरे समूह के छह आरोपियों ने भी अपराध किया। इस दौरान एक पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई, जबकि दूसरी किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस तक पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी।
Read More- कोडरमा का युवक गिरफ्तार-सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती, शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप
मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर हटिया डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। सबसे पहले पुलिस ने दूसरे समूह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें चार बालिग आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया।
Read More- कोडरमा में दर्दनाक सड़क हादसा-ट्रैक्टर की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत
अपराध में केवल छह नहीं, बल्कि कुल 14 लोग शामिल थे
जांच आगे बढ़ने और पीड़िताओं के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस को पता चला कि अपराध में केवल छह नहीं, बल्कि कुल 14 लोग शामिल थे। इसके बाद रातू के काठीटांड़ इलाके में छापेमारी कर पहले समूह के आठ अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
Read More- Spain vs Argentina Final: 16 साल का सूखा खत्म, अर्जेंटीना को हराकर स्पेन दूसरी बार फुटबॉल का बादशाह
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पीड़िताओं को आवश्यक कानूनी और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने की भी बात कही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








