Friday, January 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

केलानिया विश्वविद्यालय, श्रीलंका ने CUJ के डॉ. उपेन्द्र कुमार सत्यार्थी को किया शोध सह-निर्देशक नियुक्त

January 2, 2026
in रांची
A A
केलानिया विश्वविद्यालय, श्रीलंका ने CUJ के डॉ. उपेन्द्र कुमार सत्यार्थी को किया शोध सह-निर्देशक नियुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi : श्रीलंका के प्रतिष्ठित केलानिया विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ ग्रैजुएट स्टडीज़ ने झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) रांची के हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक, डॉ. उपेन्द्र कुमार सत्यार्थी को शोध सह-निर्देशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भारत और श्रीलंका के बीच शैक्षणिक, भाषायी और साहित्यिक सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

डॉ. उपेन्द्र कुमार सत्यार्थी, केलानिया विश्वविद्यालय के हिंदी अध्ययन विभाग की शोधार्थी, आर.एम. पी.एस.रत्नायक के शोध कार्य, “प्रेमचंद की कहानी कला और संवेदना” का सह-निर्देशन करेंगे। इस शोध में प्रेमचंद की कथा-शैली, सामाजिक यथार्थ, मानवीय संवेदना तथा उनकी कहानियों में निहित युगबोध का समग्र और आलोचनात्मक विश्लेषण किया जाएगा।

इस उपलब्धि पर झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. क्षिति भूषण दास, कुलसचिव, के के राव, प्रो. आरके डे, निदेशक, आईक्यूएससी, प्रो. मनोज कुमार, डीन-अकादमिक, प्रो. अरुण कुमार पाढ़ी, डीन अनुसंधान एवं विकास, परीक्षा नियंत्रक प्रो. बी.बी. मिश्रा समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।

Related Post

Jharkhand News: सारंडा में ‘ऑपरेशन मेधा बुरु’- एक करोड़ का इनामी अनल दा समेत 15 नक्सली ढेर

Jharkhand News: सारंडा में ‘ऑपरेशन मेधा बुरु’- एक करोड़ का इनामी अनल दा समेत 15 नक्सली ढेर

January 22, 2026
Ranchi News: रांची में पहली बार AI तकनीक से गढ़ी गई मां सरस्वती की प्रतिमा

Ranchi News: रांची में पहली बार AI तकनीक से गढ़ी गई मां सरस्वती की प्रतिमा

January 22, 2026
Jharkhand Politics: भाजपा के दबाव में पुलिस ने ढूँढ निकाले लापता बच्चे-आदित्य साहू का बड़ा बयान

Jharkhand Politics: भाजपा के दबाव में पुलिस ने ढूँढ निकाले लापता बच्चे-आदित्य साहू का बड़ा बयान

January 19, 2026
Jharkhand News: रांची के स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, केजी से 6 वीं तक की क्लास इतने बजे से होगी शुरु

Jharkhand News: रांची के स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, केजी से 6 वीं तक की क्लास इतने बजे से होगी शुरु

January 19, 2026

 CUJ के लिए गर्व का विषय है- प्रो. क्षिति भूषण दास

कुलपति, प्रो. क्षिति भूषण दास ने कहा कि डॉ. उपेन्द्र कुमार सत्यार्थी की केलानिया विश्वविद्यालय में शोध सह-निर्देशक के रूप में जुड़ना विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और यह हमारे शिक्षकों की अकादमिक क्षमता और अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाती है। इससे भारत-श्रीलंका के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक सहयोग को नई दिशा मिलेगी।

हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रो. रत्नेश विश्वकसेन ने कहा कि डॉ. उपेन्द्र कुमार सत्यार्थी हिंदी और सिंघली साहित्य के तुलनात्मक अध्ययन के क्षेत्र में पिछले कई वर्ष से महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव हमारे विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा और विभाग की अकादमिक प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करेगा। विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने इस उपलब्धि को झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा भारतीय हिंदी साहित्य के लिए गौरवपूर्ण बताया। यह अकादमिक सहयोग भविष्य में दोनों देशों के बीच साहित्यिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक संबंधों को और अधिक मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।

उल्लेखनीय है कि डॉ. उपेन्द्र कुमार सत्यार्थी हिंदी और सिंघली भाषा के प्रमुख साहित्यकारों के तुलनात्मक अध्ययन के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहे हैं। उन्होंने भारत और श्रीलंका के साहित्यिक संबंधों को अकादमिक स्तर पर मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसके अतिरिक्त वे श्रीलंका के कई विश्वविद्यालयों में हिंदी भाषा, साहित्य और तुलनात्मक साहित्य विषयों पर व्याख्यान दे चुके हैं, जिससे वहां के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के बीच हिंदी साहित्य के प्रति रुचि और समझ को व्यापक आधार मिला है

Related Posts

Jharkhand News: सारंडा में ‘ऑपरेशन मेधा बुरु’- एक करोड़ का इनामी अनल दा समेत 15 नक्सली ढेर
झारखंड

Jharkhand News: सारंडा में ‘ऑपरेशन मेधा बुरु’- एक करोड़ का इनामी अनल दा समेत 15 नक्सली ढेर

January 22, 2026
Ranchi News: रांची में पहली बार AI तकनीक से गढ़ी गई मां सरस्वती की प्रतिमा
रांची

Ranchi News: रांची में पहली बार AI तकनीक से गढ़ी गई मां सरस्वती की प्रतिमा

January 22, 2026
Jharkhand Politics: भाजपा के दबाव में पुलिस ने ढूँढ निकाले लापता बच्चे-आदित्य साहू का बड़ा बयान
झारखंड

Jharkhand Politics: भाजपा के दबाव में पुलिस ने ढूँढ निकाले लापता बच्चे-आदित्य साहू का बड़ा बयान

January 19, 2026
Next Post
Jharkhand News: भाजपा के 'घड़ियाली आंसू' नहीं आएंगे काम, आदिवासी समाज की जड़ें मजबूत-कांग्रेस

Jharkhand News: भाजपा के 'घड़ियाली आंसू' नहीं आएंगे काम, आदिवासी समाज की जड़ें मजबूत-कांग्रेस

Jharkhand News: नगर निकाय चुनाव तिथि अविलंब घोषित करें झारखंड सरकार -डॉ प्रदीप कुमार वर्मा

Jharkhand News: नगर निकाय चुनाव तिथि अविलंब घोषित करें झारखंड सरकार -डॉ प्रदीप कुमार वर्मा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Republic day पर दिल्ली में दिखेगी झारखंड की समृद्ध संस्कृति, झांकी में ये होगा मुख्य आकर्षण

Republic day पर दिल्ली में दिखेगी झारखंड की समृद्ध संस्कृति, झांकी में ये होगा मुख्य आकर्षण

January 23, 2026

कल से 4 दिन Bank रहेंगे बैंक, जरुरी काम आज ही निपटा लें; जानें क्यों

23 जनवरी 2026 का Rashifal: इन राशियों के लिए बसंत पंचमी का दिन होगा बेहद शुभ, इन राशियों को करना होगा परेशानी का सामना

Jharkhand Politics: जेएमएम का पलटवार: भाजपा को दावोस की समझ नहीं, ‘व्हाइट बैज’ झारखंड का सम्मान है

Jharkhand Politics: सम्मान या सिर्फ पहचान? दावोस के ‘व्हाइट बैज’ पर बीजेपी ने उठाए सवाल

Jharkhand News: सारंडा ऑपरेशन तो बस शुरुआत है, मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त होगा देश-आदित्य साहू

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra