KhabarMantra: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट घोषित होते ही प्रदेशभर में प्रयागराज की चर्चा होने लगी, क्योंकि इस बार यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में टॉप दो स्थान प्रयागराज की होनहार बेटियों ने हासिल किए हैं।
Powered by myUpchar
महक जायसवाल बनीं प्रदेश की टॉपर
प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। महक ने 500 में से 486 अंक प्राप्त किए हैं। वह बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई का पुरा, प्रयागराज की छात्रा हैं। महक साइंस स्ट्रीम की छात्रा हैं और उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
Powered by myUpchar
दूसरे स्थान पर रहीं शिवानी सिंह
शहर की ही एक और होनहार छात्रा शिवानी सिंह ने 96.80% अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कुल 500 में से 484 अंक हासिल किए हैं। शिवानी एसपी इंटर कॉलेज, सिकारो, कोराओं प्रयागराज से पढ़ाई कर रही थीं और वह भी साइंस स्ट्रीम से हैं।
प्रयागराज की शक्ति दुबे ने UPSC में मारी बाज़ी
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले यूपीएससी (UPSC) परीक्षा का रिजल्ट भी आया था, जिसमें प्रयागराज की शक्ति दुबे ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया था। ऐसे में प्रयागराज ने न केवल यूपी बोर्ड बल्कि देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में भी अपना परचम लहराया है।
UP Board 12th Toppers List 2025: जिलेवार टॉपर्स की सूची
नाम | अंक (%) | जिला |
महक जायसवाल | 97.20% | प्रयागराज |
शिवानी सिंह | 96.80% | प्रयागराज |
साक्षी | 96.80% | अमरोहा |
आदर्श यादव | 96.80% | सुल्तानपुर |
अनुष्का सिंह | 96.80% | कौशाम्बी |
मोहिनी | 96.40% | इटावा |
प्रयागराज की सफलता पर शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है। छात्राओं की इस उपलब्धि ने पूरे जिले को गर्वित कर दिया है और यह सफलता आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।