Visakhapatnam Murder Case: आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आया है जहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की हत्या दी। हत्या के बाद आरोपी ने तीन टुकड़ों में काट दिया और घर में छुपा दिया। ताज्जुब वाली बात यह रही कि आरोपी ने हत्या के बाद खुद थाने चलकर सरेंडर कर दिया।
Visakhapatnam Murder Case: पेशे से नेवी कर्मचारी है आरोपी
आरोपी की पहचान चिंतादा रविंद्र के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से नेवी कर्मचारी है जो कि INS डेगा में टेक्नीशियन के तौर पर कार्यरत है। वहीं मृतका की पहचान मोनिका के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है।
डेटिंग ऐप के जरिए दोनों की हुई थी मुलाकात
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की मुलाकात 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। समय के साथ दोनों का रिश्ता गहरा होता गया। इसी दौरान प्रेमिका को पता चल गया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। हालांकि इस दौरान प्रेमिका ने चिंतादा से करीब 3.5 लाख रुपए भी लिए थे।
Read More- Khunti Bandh: मुरहू के बाद खूंटी में तनाव, अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान
पुलिस के अनुसार कुछ दिनो पहले ही आरोपी की पत्नी किसी काम से अपने मायके चली गयी थी। इसी दौरान उसने अपनी प्रेमिका को अपने घर बुलाया। घर में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी गुस्से में आकर आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
Visakhapatnam Murder Case: सर को जंगल में ले जाकर जला दिया
घटना के बाद आरोपी ने शव के तीन टुकड़े कर डाले। एक टुकड़े को उसने फ्रिज में छुपाया दूसरे को बेड के नीचे और फिर सर को किसी अज्ञात जगह पर ले जाकर जला दिया। हालांकि उसके बाद आरोपी ने खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
Read More- टेक्नोलॉजिया! ChatGPT के माध्यम से शख्स ने करोड़ों में बेचा अपना घर
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है। साथ ही घटना से जुड़े हर साक्ष्य को जुटाने की कोशिश की जा रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









