सोमवार, नवम्बर 16, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

Weather Update: Uttarakhand के चमोली में बादल फटा, बिजली गिरने से कई राज्यों में मौतें

देशभर में मौसम का कहर जारी है। Uttarakhand के चमोली में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ, जबकि मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। जानिए अगले दो दिनों का मौसम अपडेट।

जून 27, 2026
in Breaking News, देश National News
A A
Weather Update: Cloudburst in Uttarakhand's Chamoli; lightning strikes cause deaths across several states.

Weather Update: Cloudburst in Uttarakhand's Chamoli; lightning strikes cause deaths across several states.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं मूसलाधार बारिश और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही हैं तो कहीं भीषण गर्मी और आकाशीय बिजली लोगों की जान ले रही है। Uttarakhand के चमोली जिले में शुक्रवार को तेज बारिश के बाद बादल फटने से कई घरों और दुकानों में मलबा भर गया, जबकि कई वाहन भी मलबे में दब गए। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

Table of Contents

Toggle
  • 22 राज्यों तक पहुंचा मानसून, यूपी में अब भी इंतजार
  • 6 राज्यों में गर्मी का प्रकोप, कई शहरों में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा
  • 28 जून का मौसम पूर्वानुमान
  • 29 जून का मौसम पूर्वानुमान

वहीं मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। देवास में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक मकान की बालकनी गिरने से दो महिलाओं की जान चली गई। दूसरी ओर झारखंड में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हुई, जबकि छत्तीसगढ़ में भी दो लोगों की मौत की खबर है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • Kulgam Encounter: CRPF जवानों पर हमला करने वाला लश्कर कमांडर लतीफ भट मारा गया, साथी उमर भी ढेर
  • Breaking News: निशा भगत आत्महत्या केस में CBI ने दर्ज की FIR, लोगों पर कार्रवाई की तैयारी
  • भूषण बाड़ा मामले में राष्ट्रीय जनजाति आयोग  सख्त, मुख्य सचिव समेत 3 अधिकारियों से 7 दिनों में मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

22 राज्यों तक पहुंचा मानसून, यूपी में अब भी इंतजार

देश में मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और अब तक 22 राज्यों को कवर कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 जुलाई तक मानसून पूरे देश में फैल सकता है।

हालांकि उत्तर प्रदेश में मानसून अब भी निर्धारित समय से करीब आठ दिन देरी से चल रहा है। सामान्यतः मानसून 20 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार यह करीब 15 दिनों से बिहार सीमा के आसपास ही रुका हुआ है। अगले दो दिनों में इसके उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना जताई गई है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

6 राज्यों में गर्मी का प्रकोप, कई शहरों में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

मानसून की दस्तक के बावजूद देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का असर बना हुआ है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

सबसे अधिक तापमान हरियाणा के रोहतक में 43.4°C रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 43.2°C, बांदा और आगरा में 43°C, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 42.1°C, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 41.8°C और गुजरात के अहमदाबाद में 41.7°C तापमान दर्ज किया गया।

28 जून का मौसम पूर्वानुमान

  • असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना।
  • सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी।
  • झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी।
  • मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के नागपुर-अमरावती क्षेत्र में लगातार चौथे दिन हीटवेव का अलर्ट।

29 जून का मौसम पूर्वानुमान

  • छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, गोवा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना।
  • बिहार में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।
  • मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु में तेज हवाओं का अनुमान।
  • राजस्थान में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव का असर जारी रह सकता है।

 

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

Kulgam Encounter: CRPF जवानों पर हमला करने वाला लश्कर कमांडर लतीफ भट मारा गया, साथी उमर भी ढेर
Breaking News

Kulgam Encounter: CRPF जवानों पर हमला करने वाला लश्कर कमांडर लतीफ भट मारा गया, साथी उमर भी ढेर

नवम्बर 16, 2026
Breaking News: निशा भगत आत्महत्या केस में CBI ने दर्ज की FIR, लोगों पर कार्रवाई की तैयारी
Breaking News

Breaking News: निशा भगत आत्महत्या केस में CBI ने दर्ज की FIR, लोगों पर कार्रवाई की तैयारी

नवम्बर 16, 2026
National Commission for Scheduled Tribes takes a firm stance on the Bhushan Bada case; seeks a report from 3 officials, including the Chief Secretary, within 7 days.
Breaking News

भूषण बाड़ा मामले में राष्ट्रीय जनजाति आयोग  सख्त, मुख्य सचिव समेत 3 अधिकारियों से 7 दिनों में मांगी रिपोर्ट

नवम्बर 16, 2026
Next Post
Passport Citizenship Proof

क्या Passport भारतीय नागरिकता का प्रमाण है? विदेश मंत्रालय के बयान पर छिड़ी बहस

बोकारो में शादी के दो महीने के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद बवाल

बोकारो में शादी के दो महीने के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद बवाल

कोडरमा में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, छठ घाटों पर चेन छिनतई की फिराक में थे

कोडरमा में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, छठ घाटों पर चेन छिनतई की फिराक में थे

नवम्बर 16, 2026

झारखंड कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, 18 नवंबर से फिर शुरू होगा चौपाल अभियान

छठ गीतों से गूंजे कोडरमा के घाट, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पारण

भूषण बाड़ा मामले में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, बंधु तिर्की और दीपक प्रकाश के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

13 साल बाद विपुल अमृतलाल शाह के साथ लौटे अक्षय कुमार, ‘Samuk’ का पहला लुक आया सामने

सात समंदर पार भी नहीं टूटी आस्था-अमेरिका में कोडरमा के कृष्णकांत और नीलम ने मनाया छठ महापर्व

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts