Dumka : दुमका जिले से एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आ रहा है जहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी ही कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला मसलिया थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव का बताया जा रहा है।
Read More-मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी अपडेट, अब एक साथ मिलेगा दो महीने का पैसा! जाने कैसे
मेला जाने से इंकार कर रही थी पत्नी
मृतक की पहचान बितनी हांसदा वहीं आरोपी राखीशल बेसरा के रुप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक राखीशल बेसरा अपनी पत्नी बितना हांसदा को गांव में लगे काली पूजा में जाने की जिद कर रहा था। पत्नी ने मेला जाने से मना कर दिया। पत्नी का कहना था कि वह शराब बहुत पी चुकी है इसलिए मेला नहीं जा सकती। पति-बार-बार उसको मेला जाने की जिद कर रहा था।
Read More-Breaking News: बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव होंगे सीएम फेस, महागठबंधन का बड़ा ऐलान
पत्नी ने मेला जाने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद पति गुस्से से आगबबूला हो गया। इसी दौरान उसने घर में रखे कुल्हाड़ी से पत्नी की काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी गांव में ही कहीं छिप गया था। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
Read More-न्यूजीलैंड में तेज हवाओं से तबाही, रेड अलर्ट जारी
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया औऱ छिपे हुए आरोपी को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों की माने तो राखीशल बेसरा ने अपनी पहली पत्नी की भी हत्या कर दी थी जिस मामले में वह कुछ दिनों पहले ही सजा काटकर जेल से आया था।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









