Ranchi : रांची पुलिस ने छठ पर्व के दौरान सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। चोरी, छेड़खानी और छिनतई जैसी वारदातों पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी शिफ्ट वाइज लगाई गई है। टाइगर जवान और शक्ति कमांडो को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि डायल 112 को पूरी तरह सक्रिय किया गया है।
Read More-मेला जाने से इंकार किया तो पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
बंद पड़े घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की निगरानी करेंगे बाइक दस्ते
पुलिस ने शहर के सभी थाना क्षेत्रों में 24 घंटे बाइक पेट्रोलिंग का निर्देश दिया है। खासतौर पर 27 और 28 अक्टूबर को शाम के अर्घ्य और खरना के दौरान बाइक दस्ते बंद पड़े घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की निगरानी करेंगे। शक्ति कमांडो विशेष रूप से महिला सुरक्षा और छेड़खानी की घटनाओं पर नजर रखेंगे।
Read More-मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी अपडेट, अब एक साथ मिलेगा दो महीने का पैसा! जाने कैसे
आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे पुलिसकर्मी
रांची एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि सुरक्षा के लिए आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में पुलिसकर्मियों को ड्यूटी दी गई है। शहर के हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां विशेष निगरानी रहेगी। इसके अलावा घाटों, नदी और तालाबों के आसपास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Read More-Breaking News: बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव होंगे सीएम फेस, महागठबंधन का बड़ा ऐलान
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









