Rashifal: 24 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए होगा खास, कई राशियों को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना। जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे-
मेष राशि
आपके बिजनेस की योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं. निजी मामलों में सावधानी बरतें। योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। खर्चों के लिए बजट बनाना जरूरी है।
वृष राशि
राजनीति और सामाजिक कार्यों में सफलता के योग हैं। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। शुभ सूचना तुरंत साझा न करें। परिवार में किसी को पुरस्कार मिल सकता है।
मिथुन राशि
आज जोखिम भरे कामों से बचें. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारी में मेहनत करेंगे और सफलता पाएंगे। माता-पिता से पारिवारिक समस्याओं पर चर्चा हो सकती है।
कर्क राशि
बिजनेस और कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं. डेली रूटीन और प्राथमिकताओं को बनाए रखें। आपके आस-पास के लोग आप पर भरोसा करेंगे। विदेश व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
Read More: Breaking News : दूसरे वनडे में भारत की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से हराया
सिंह राशि
माताजी के पैरों में समस्या हो सकती है. संतान से किए वादे पूरे करें. मित्रों के साथ पुरानी यादें ताज़ा होंगी.
कन्या राशि
धन-संबंधी मामलों में सावधानी रखें. कला और कौशल के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. नौकरी और पढ़ाई में मेहनत जरूरी है.
तुला राशि
संतान से शुभ समाचार मिल सकता है. यात्रा के लिए समय अच्छा है. विरोधियों से सतर्क रहें. पढ़ाई में सीनियर्स से सलाह लें. परिवार में चल रहे कलह दूर होंगे
वृश्चिक राशि
शीघ्रता और भावुकता में निर्णय न लें. परिवार और भौतिक मामलों में ध्यान दें. ढील ना दें, नहीं तो नुकसान हो सकता है. सहयोग की भावना बनाए रखें.
धनु राशि
सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी. नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा. आलस्य न दिखाएं. कार्यों में गति आएगी.
मकर राशि
खान-पान और जीवन स्तर सुधारें. संतान को संस्कार सिखाएं. अविवाहित जातकों के जीवन में नए मेहमान का आगमन हो सकता है.
कुंभ राशि
शुभ समाचार मिलेंगे. दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी. मामा पक्ष से धन लाभ होगा. परिवार का सहयोग रहेगा.
मीन राशि
परोपकार और धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी. पारिवारिक अनबन दूर होगी. निवेश संबंधी योजनाओं पर ध्यान दें. खर्च नियंत्रित रखें.













