Friday, February 13, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

क्या गिल करेंगे ओपनिंग? टी-20 एशिया कप में आज भारत का पहला मुकाबला

September 10, 2025
in स्पोर्ट्स
A A
क्या गिल करेंगे ओपनिंग? टी-20 एशिया कप में आज भारत का पहला मुकाबला
Share on FacebookShare on Twitter

Sports News: करीब एक महीने और पांच दिन के ब्रेक के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज एशिया कप 2025 में मैदान में उतर रही है। भारत ने आखिरी बार 4 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी। अब टीम टी-20 फॉर्मेट में UAE के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेलेगी। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।

ग्रुप-A की स्थिति और क्वालिफिकेशन नियम

भारत और UAE के साथ ग्रुप-A में पाकिस्तान और ओमान भी शामिल हैं। हर टीम को ग्रुप स्टेज में एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलना है। ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-4 में प्रवेश करेंगी।

कौन करेगा ओपनिंग?

भारतीय टीम की सबसे बड़ी चिंता ओपनिंग जोड़ी को लेकर है। अभिषेक शर्मा का ओपनिंग करना लगभग तय है। उनके साथ संजू सैमसन या शुभमन गिल में से किसी एक को ओपनिंग के लिए उतारा जाएगा। अगर गिल ओपनिंग करते हैं, तो संजू नंबर-3 पर खेल सकते हैं, जिससे तिलक वर्मा को बाहर बैठना पड़ सकता है। नंबर-4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव उतरेंगे।

Related Post

U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में Vaibhav Suryavanshi का दबदबा, 80 बॉल में बनाए 175 रन

U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में Vaibhav Suryavanshi का दबदबा, ताबड़तोड़ छक्कों-चौकों से मचाया तहलका

February 6, 2026
India vs New Zealand

India vs New Zealand: भारत ने 10 ओवर में जीता मैच, टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त

January 25, 2026
Big Breaking : बांग्लादेश टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, ये टीम खेलेगी विश्वकप

Big Breaking : बांग्लादेश टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, ये टीम खेलेगी टूर्नामेंट

January 24, 2026
Big Breaking: विवाद के बीच ICC का सख्त आदेश-बांग्लादेश को भारत में ही खेलने होंगे वर्ल्डकप के मैच

Breaking News: बांग्लादेश का भारत आने से इंकार, टी-20 वर्ल्डकप से बाहर! बताया ये वजह

January 22, 2026

विकेटकीपिंग का जिम्मा कौन संभालेगा?

अगर संजू सैमसन प्लेइंग-11 में रहते हैं, तो वही विकेटकीपिंग करेंगे। अगर वे बाहर बैठते हैं, तो जितेश शर्मा विकेटकीपर होंगे।

स्पिन अटैक:

तीन स्पिनर्स को शामिल किया जा सकता है:

  • अक्षर पटेल
  • कुलदीप यादव
  • वरुण चक्रवर्ती

फास्ट बॉलिंग यूनिट:

  • जसप्रीत बुमराह की जगह पक्की मानी जा रही है।
  • उनके साथ हर्षित राणा को मौका दिया जा सकता है।

UAE टीम और कोचिंग कनेक्शन

UAE की टीम का कोच लालचंद राजपूत हैं, जो 2007 में भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच रह चुके हैं। उन्होंने ग्रेग चैपल के बाद टीम की कमान संभाली थी और भारत को पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक फाइनल जीत दिलाई थी।

read more- झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बने नए उपराष्ट्रपति – जानिए कहां से शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफर!

भारत बनाम UAE: पिछला रिकॉर्ड

टी-20 फॉर्मेट में भारत और UAE अब तक सिर्फ एक बार (2016) भिड़े हैं, जिसमें भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। वनडे में भी भारत तीनों मुकाबले जीत चुका है।

संभावित प्लेइंग-11

भारत:

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा/संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

UAE:

मोहम्मद वसीम (कप्तान), आलिशान शराफू, राहुल चोपड़ा, आसिफ खान, मोहम्मद फारूक, हर्षित कौशिक, मोहम्मद जोहेब, मोहम्मद जवादुल्लाह, हैदर अली, जुनैद सिद्दिकी, मोहम्मद रोहिद।

पिच रिपोर्ट: गेंदबाजों को मदद, ओस का असर

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग देती है, लेकिन जैसे-जैसे पिच पुरानी होती जाती है, वह धीमी होती जाती है। मैच रात में होने के कारण ओस एक अहम फैक्टर साबित हो सकती है। वहीं बारिश की संभावना नहीं है। रात 8 बजे का तापमान लगभग 34°C रहेगा. और उमस ज्यादा होने की संभावना, जिससे खिलाड़ियों को मुश्किल हो सकती है।

read more- नेपाल में भड़की हिंसा की आंच भारत तक पहुंची, सीमा से सटे क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा

 

Related Posts

U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में Vaibhav Suryavanshi का दबदबा, 80 बॉल में बनाए 175 रन
स्पोर्ट्स

U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में Vaibhav Suryavanshi का दबदबा, ताबड़तोड़ छक्कों-चौकों से मचाया तहलका

February 6, 2026
India vs New Zealand
स्पोर्ट्स

India vs New Zealand: भारत ने 10 ओवर में जीता मैच, टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त

January 25, 2026
Big Breaking : बांग्लादेश टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, ये टीम खेलेगी विश्वकप
Breaking News

Big Breaking : बांग्लादेश टी-20 वर्ल्डकप से बाहर, ये टीम खेलेगी टूर्नामेंट

January 24, 2026
Next Post
Suspected terrorists arrested in Ranchi and Palamu before Durga Puja, what is the motive behind this?

दुर्गा पूजा से पहले रांची और पलामू में संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी, क्या है इसके पीछे का मकसद?

Couple's romance captured on camera during train journey, video goes viral

Viral Video: ट्रेन सफर के दौरान कपल का रोमांस कैमरे में कैद, वायरल हुआ वीडियो

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi Breaking News: रांची के सुखदेव नगर दखल दिहानी मामले में हाईकोर्ट ने लगाया रोक

Ranchi Breaking News: रांची के सुखदेव नगर दखल दिहानी मामले में हाईकोर्ट ने लगाया रोक

February 13, 2026

Jharkhand News: हजारीबाग में ‘यमराज’ बनकर आए गजराज, 6 लोगों की कुचलकर ले ली जान

Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशिवालों को मिलेगा आज मेहनत का फल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Jharkhand News: किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट के लिए अब सरकार देगी विशेष पैकेज-स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान

Jharkhand News: झारखंड राज्य उद्यान प्रोमोशन सोसाइटी की शासी निकाय की अहम बैठक, कृषि मंत्री ने दिये कई निर्देश

Jharkhand News: कैंसर के खिलाफ झारखंड का बड़ा कदम-सीएम हेमंत से वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.भी. के. सुब्रमण्यम ने की मुलाकात

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra