बुधवार, नवम्बर 18, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग

विजय कुमार झा ने आरटीआई के तहत 2010 से 2026 तक की छह महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी थीं। हर सवाल पर डीजीएमएस ने सूचना उपलब्ध नहीं होने की बात कही। सरयू राय ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

नवम्बर 17, 2026
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग

अवैध कोयला खनन और डीजीएमएस के कामकाज की होगी जांच? सरयू राय ने पीएम से की मांग

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Dhanbad: देश की कोयला राजधानी धनबाद में स्थित खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खदानों की सुरक्षा और खननकर्मियों की जान की हिफाजत की जिम्मेदारी संभालने वाले इस केंद्रीय संस्थान के पास अपने अधिकार क्षेत्र की खदानों को असुरक्षित घोषित करने से लेकर उन्हें दोबारा सुरक्षित बनाने तक का बुनियादी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई छह महत्वपूर्ण जानकारियों पर महानिदेशालय ने एक ही जवाब दिया है कि संबंधित सूचना कार्यालय में उपलब्ध नहीं है।

Table of Contents

Toggle
  • छह सवाल, हर बार एक ही जवाब
    • अवैध खनन और दुर्घटनाओं पर भी उठाए सवाल
    • केंद्र सरकार से जांच और कार्रवाई की मांग

इस मामले को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय ने डीजीएमएस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि खदानों की सुरक्षा से जुड़े बुनियादी अभिलेख ही विभाग के पास नहीं हैं, तो उसकी निगरानी व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार
  • सूर्य सिंह बेसरा पर हमले से भड़के आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
  • Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा मामले पर पहली बार खुलकर बोले CM हेमंत सोरेन-कानून सबके लिए समान
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

छह सवाल, हर बार एक ही जवाब

डीजीएमएस की कार्यप्रणाली की पड़ताल के लिए दामोदर बचाओ आंदोलन के वरीय सलाहकार और धनबाद के सामाजिक कार्यकर्ता सह अधिवक्ता विजय कुमार झा ने आरटीआई के तहत छह बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। यह जानकारी 1 अप्रैल 2010 से 25 अगस्त 2026 तक की अवधि से संबंधित थी।

पहले सवाल में असुरक्षित घोषित खदानों की संख्या, उनकी सूची और घोषणा की तारीख मांगी गई थी। दूसरे में असुरक्षित घोषित करने के कारण और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी मांगी गई। तीसरे सवाल में खदानों को सुरक्षित बनाने के लिए प्रबंधन को दिए गए निर्देशों का विवरण मांगा गया था।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

चौथे बिंदु में निरीक्षण रिपोर्ट, उल्लंघन नोटिस और विभागीय पत्राचार की प्रमाणित प्रतियां मांगी गईं। पांचवें में यह जानना चाहा गया कि कितनी खदानें सुरक्षित हो चुकी हैं और कितनी अब भी असुरक्षित हैं। छठे सवाल में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रबंधनों पर की गई कार्रवाई, जुर्माने और अन्य वैधानिक कदमों का ब्योरा मांगा गया था। इन सभी छह सवालों पर कार्यालय ने सूचना उपलब्ध नहीं होने की बात कही।

अवैध खनन और दुर्घटनाओं पर भी उठाए सवाल

सरयू राय ने कहा कि धनबाद, रांची, कोडरमा, रामगढ़ और चाईबासा डीजीएमएस के क्षेत्रीय कार्यक्षेत्र में आते हैं। खदानों का निरीक्षण, दुर्घटनाओं की जांच, श्रमिकों की शिकायतों पर कार्रवाई और सुरक्षा मानकों की निगरानी इसकी प्रमुख जिम्मेदारियां हैं।

उन्होंने पिछले दो-तीन वर्षों में खनन क्षेत्रों में भू-धंसान, बंद खदानों से अवैध खनन और चाल धंसने जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मामलों में महानिदेशालय की ओर से जांच प्रतिवेदन सामने नहीं आया है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

दामोदर नदी की धारा मोड़कर नदी के पेट में खनन, जमुनिया नदी के पेट और किनारों पर खनन तथा कतरी नदी के अस्तित्व पर अवैध खनन से खतरे की शिकायतों का भी उन्होंने जिक्र किया।

केंद्र सरकार से जांच और कार्रवाई की मांग

सरयू राय ने कहा कि आरटीआई के जवाब से यह सवाल उठता है कि खदानों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड आखिर कहां हैं और निगरानी किस आधार पर हो रही है। उन्होंने डीजीएमएस के निदेशक समेत जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब-तलब करने की मांग की है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

उन्होंने धनबाद में अवैध कोयला खनन के मामले में डीजीएमएस, केंद्र और राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों तथा अवैध खनन माफिया के बीच संभावित संबंधों की भी जांच कराने की मांग की। साथ ही स्पष्ट किया कि वह इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री को विस्तृत प्रतिवेदन सौंपेंगे।

सरयू राय ने आरटीआई आवेदन और विभागीय जवाब की प्रतियां भी जारी की हैं। अब इस मामले में केंद्र सरकार की ओर से क्या कदम उठाया जाता है, इस पर नजर रहेगी।

 

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार
Breaking News

Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार

नवम्बर 18, 2026
सूर्य सिंह बेसरा पर हमले से भड़के आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
झारखंड Jharkhand News

सूर्य सिंह बेसरा पर हमले से भड़के आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

नवम्बर 18, 2026
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े में दिखा जनभागीदारी का उत्साह, महिलाओं से किसानों तक को मिला योजनाओं का लाभ
रांची Ranchi

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े में दिखा जनभागीदारी का उत्साह, महिलाओं से किसानों तक को मिला योजनाओं का लाभ

नवम्बर 18, 2026
Next Post
झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान

झारखंड में फिर तेज होगा छात्र आंदोलन, JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने किया आंदोलन 2.0 का ऐलान

आज का राशिफल 18 नवंबर 2026, आंवला नवमी पर 12 राशियों का भविष्यफल

18 नवंबर को इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, धन लाभ के साथ मिलेगी तरक्की!

Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार

Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की गिरफ्तार

नवम्बर 18, 2026

सूर्य सिंह बेसरा पर हमले से भड़के आजसू नेता प्रवीण प्रभाकर, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े में दिखा जनभागीदारी का उत्साह, महिलाओं से किसानों तक को मिला योजनाओं का लाभ

Breaking News: विधायक भूषण बाड़ा मामले पर पहली बार खुलकर बोले CM हेमंत सोरेन-कानून सबके लिए समान

रांची के महिलौंग में धूमधाम से हुई मां जगद्धात्री पूजा, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

हजारीबाग के गांवों में सियार का डर, दिनदहाड़े घर में घुसा जंगली जानवर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts