Ranchi: राजधानी रांची के राहे थाना क्षेत्र से सनसनीखेज घटना सामने आ रही है। पारमडीह टुंगरीटोला गांव के समीप जारागोड़ा स्थित एक चट्टान के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। युवक के गले पर किसी धारदार हथियार से वार के निशान हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
युवक का गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला काटकर हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, युवक के दाहिने हाथ पर ‘K M’ लिखा हुआ है। इसी निशान के आधार पर भी उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। Read More- कोडरमा में IB और पुलिस की छापेमारी, पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 लोग हिरासत मेंयुवक की पहचान में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही हत्या के कारणों और घटना में शामिल संभावित आरोपियों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। Read More- तमिलनाडु नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










