Ranchi: राजधानी रांची कडरू स्थित हज हाउस में रविवार को Friends of Weaker Society की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह, स्कॉलरशिप वितरण और काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे 330 मुस्लिम छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इन छात्रों ने 2026 की CBSE, ICSE और JAC बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।
APJ Abdul Kalam Excellence Award के तहत दो छात्रों को लैपटॉप दिए गए
कार्यक्रम में छात्रों को मोमेंटो, प्रमाण पत्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। APJ Abdul Kalam Excellence Award के तहत दो छात्रों को लैपटॉप दिए गए। इनमें JAC बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले महताब अंसारी और 12वीं साइंस की स्टेट टॉपर रशीदा नाज शामिल हैं। कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज अब्दुल्लाह कमर की तिलावत-ए-कलाम पाक से हुई। संस्था के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभा को सम्मान देने के साथ छात्रों को सही मार्गदर्शन देना है।झारखंड हज भवन में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना शुरू होगी
मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्तिगत विकास के साथ परिवार, समाज और देश के विकास का रास्ता है। उन्होंने बताया कि झारखंड हज भवन में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना शुरू होने जा रही है, जिसके तहत अल्पसंख्यक छात्रों को JPSC और JSSC की नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्राओं की शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। कार्यक्रम में प्रो. फिरोज अहमद, डॉ. नवाज देवबंदी, शमशेर आलम, एमटी राजा, नौशाद आलम समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










