Dhanbad: 79वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) के अवसर पर जिला प्रशासन धनबाद ने शिक्षा क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले पाँच उत्कृष्ट विद्यालयों को सम्मानित किया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने इन विद्यालयों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डीसी बोले – विद्यालयों में हो खुशनुमा माहौल
इस अवसर पर डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि विद्यालय की परिकल्पना शिक्षकों और बच्चों के सामूहिक प्रयास से ही साकार होती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग लगातार प्रोजेक्ट “इम्पैक्ट” और “रेल” के जरिए विद्यालयों की आधारभूत संरचना और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर कार्य कर रहे हैं।
ये पाँच विद्यालय हुए सम्मानित
- प्राइमरी स्कूल चालडोवा, पूर्वी टुंडी – खेलकूद, योग, सांस्कृतिक गतिविधियों और सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए।
- मिडिल स्कूल बरमसिया – “हाई कॉस्ट मार्किंग” में 1500 में से 1490 अंक लाकर जिले में रिकॉर्ड बनाने के लिए।
- अपग्रेडेड हाई स्कूल बोर्रागढ़ – कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए।
- जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस – बच्चों के सर्वांगीण विकास और सामूहिक प्रयासों से पहचान बनाने के लिए।
- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बलियापुर – स्वच्छता, क्लासरूम, लैब, पुस्तकालय और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में योगदान के साथ 1500 में से 1485 अंक लाकर।
शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणा
जिला प्रशासन ने कहा कि ये विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं और आने वाले समय में अन्य विद्यालयों को भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देंगे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









