Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के आराहासा पंचायत अंतर्गत रेला गांव स्थित बुरजूवा पहाड़ी पर रविवार तड़के पुलिस-सीआरपीएफ और माओवादी नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। गुप्त सूचना पर चली कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया, तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से गोलियां चलीं।
गुप्त सूचना पर चला सर्च ऑपरेशन
चाईबासा एसपी राकेश रंजन को खबर मिली थी कि रेला पराल क्षेत्र में माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस व सीआरपीएफ टीम को मौके पर भेजा गया। सर्च अभियान के दौरान अचानक नक्सलियों की ओर से गोलियां बरसाई गईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया।
नक्सली कमांडर अमित हांसदा मारा गया
मुठभेड़ में माओवादी संगठन का जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन ढेर हो गया। उस पर ₹10 लाख का इनाम घोषित था। घटना स्थल से एसएलआर राइफल सहित कई आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद होने की खबर है।
इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
एसपी राकेश रंजन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों ने पहाड़ी क्षेत्र को चारों तरफ से घेर रखा है और नक्सलियों के भागने के सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









