Wednesday, April 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Lunar Eclipse 2025 Horoscope: साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज रात – सभी राशियों पर प्रभाव, किन्हें होगा लाभ और किसे रहना चाहिए सतर्क

आज रात साल 2025 का अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण कुंभ राशि में चंद्रमा पर लगेगा। खगोलीय गणनाओं के अनुसार, ग्रहण लगभग 3 घंटे 29 मिनट तक रहेगा और संपूर्ण भारत में दिखाई देगा।

September 7, 2025
in धर्म-अध्याय, लाइफस्टाइल
A A
Lunar Eclipse 2025 Horoscope: Last lunar eclipse of the year tonight – effect on all zodiac signs, who will benefit and who should be cautious

Lunar Eclipse 2025 Horoscope: Last lunar eclipse of the year tonight – effect on all zodiac signs, who will benefit and who should be cautious

Share on FacebookShare on Twitter
Lunar Eclipse 2025 Horoscope: आज रात साल 2025 का अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण कुंभ राशि में चंद्रमा पर लगेगा। खगोलीय गणनाओं के अनुसार, ग्रहण लगभग 3 घंटे 29 मिनट तक रहेगा और संपूर्ण भारत में दिखाई देगा। ग्रहण काल में चंद्रमा शतभिषा उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से गोचर करेंगे, साथ ही राहु और केतु का विशेष प्रभाव रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस स्थिति का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग असर पड़ेगा।

मेष राशि (Aries)

इस चंद्रग्रहण से मेष राशि वालों के लिए नए अवसर बन सकते हैं। धन वृद्धि, करियर में प्रगति और पिता से सहयोग के योग हैं। लोन लेना चाहते हैं तो सफलता मिलने की संभावना रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus)

स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। अगले तीन महीनों में पुरानी बीमारी बढ़ सकती है। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए वित्तीय अनुशासन रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिश्रित परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक चिंता, खासकर बच्चों की शिक्षा व व्यवहार को लेकर मन व्याकुल रह सकता है। वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है।

Related Post

Aaj Ka Rashifal 22 April 2026: Haste Will Prove Costly for These Two Zodiac Signs; Discover the Fortunes of All Signs from Aries to Pisces

Aaj Ka Rashifal 22 April 2026: इन 2 राशि वालों की जल्दबाजी पड़ेगी भारी, जानें मेष से मीन तक का भाग्य

April 22, 2026
Aaj Ka Rashifal 21 April 2026: Lord Hanuman's blessings will shower upon these 4 zodiac signs

Aaj Ka Rashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का भाग्य

April 21, 2026
Aaj ka rashifal 20 april 2026 horoscope today

Aaj Ka Rashifal 20 April 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग और रोहिणी नक्षत्र का महासंयोग, इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी

April 20, 2026
aaj ka rashifal 19 april 2026 ayushman yog astrology news

Aaj Ka Rashifal 19 April 2026: आयुष्मान योग में चमकेगी कुंभ और वृष राशि की किस्मत, जानें रविवार का भविष्यफल

April 19, 2026

कर्क राशि (Cancer)

चंद्रमा पीड़ित रहने से ग्रहण का सबसे ज्यादा असर कर्क पर होगा। जोखिम भरे फैसले टालें, नौकरी व कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं, सतर्कता जरूरी है।

सिंह राशि (Leo)

सूर्य पर राहु-केतु की स्थिति पारिवारिक उलझन ला सकती है। जीवनसाथी या पिता से मतभेद संभव है। पार्टनरशिप में तालमेल बनाए रखना लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

मानसिक तनाव व गुप्त चिंता बढ़ सकती है। पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगे तो मेहनत दोगुनी करनी होगी। शत्रु या विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।

तुला राशि (Libra)

आय बनी रहेगी, लेकिन व्यय भी बढ़ेगा। कोई पुरानी फाइल या पत्र अटक सकता है। जीवनसाथी व बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। जोखिम भरे निर्णय न लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

यह ग्रहण आर्थिक दृष्टि से शुभ संकेत दे रहा है। नौकरी या व्यवसाय में अवसर बढ़ सकते हैं। नई योजनाओं में सफलता की संभावना है, पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

ग्रहण आपके लिए लाभकारी हो सकता है। करियर में प्रगति, आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे। राजनीतिक व सामाजिक संपर्क से फायदा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

मिश्रित फलदायी रहेगा। अनावश्यक खर्च और आर्थिक हानि की आशंका है। जीवनसाथी के साथ तालमेल में खटास आ सकती है। जल्दबाजी में निर्णय न लें।

कुंभ राशि (Aquarius)

चूंकि ग्रहण आपके ही राशि चक्र में है, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य, खर्च और जोखिम वाले कामों में सावधानी बरतें। बच्चों को लेकर भी चिंता संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मीन राशि (Pisces)

भाग्य का साथ मिलेगा। करियर व व्यवसाय में नई संभावनाएं खुलेंगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान से सुख और सम्मान बढ़ेगा।

क्या करें और क्या न करें (सामान्य सुझाव)

  • ग्रहण काल में भोजन, सोना और अनावश्यक कार्य करने से बचें।
  • ध्यान, मंत्र जप और दान-पुण्य को शुभ माना जाता है।
  • गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी रखें।

Disclaimer: यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। इसे वैज्ञानिक तथ्य के रूप में न लें। व्यक्तिगत निर्णय सदैव विशेषज्ञ परामर्श या व्यावहारिक परिस्थिति को ध्यान में रखकर ही लें।

 

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 22 April 2026: Haste Will Prove Costly for These Two Zodiac Signs; Discover the Fortunes of All Signs from Aries to Pisces
धर्म-अध्याय

Aaj Ka Rashifal 22 April 2026: इन 2 राशि वालों की जल्दबाजी पड़ेगी भारी, जानें मेष से मीन तक का भाग्य

April 22, 2026
Aaj Ka Rashifal 21 April 2026: Lord Hanuman's blessings will shower upon these 4 zodiac signs
धर्म-अध्याय

Aaj Ka Rashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का भाग्य

April 21, 2026
Aaj ka rashifal 20 april 2026 horoscope today
धर्म-अध्याय

Aaj Ka Rashifal 20 April 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग और रोहिणी नक्षत्र का महासंयोग, इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी

April 20, 2026
Next Post
Deadly attack on Congress leader's son, injured by bullet

 कांग्रेस नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल

Chain snatching increased again in Ranchi: Gold chain snatched from a woman in Harmu, incident captured in CCTV

रांची में फिर बढ़ी चेन छिनतई: हरमू में महिला से सोने की चेन छीनी, CCTV में कैद हुई वारदात

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Aaj Ka Rashifal 22 April 2026: Haste Will Prove Costly for These Two Zodiac Signs; Discover the Fortunes of All Signs from Aries to Pisces

Aaj Ka Rashifal 22 April 2026: इन 2 राशि वालों की जल्दबाजी पड़ेगी भारी, जानें मेष से मीन तक का भाग्य

April 22, 2026

खड़गे के बयान पर भड़के आदित्य साहू, कहा- लोकतांत्रिक मर्यादा का उल्लंघन

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का एजेंडा थोंप रही थी भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता

करोड़ों के बंगले और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं Akshay Kumar, पर बेटा आरव कर रहा है मात्र 4500 की नौकरी; वजह कर देगी हैरान

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ चुनावी झुनझुना दिखा रही मोदी सरकार-बिहार में गरजी दीपिका पांडे

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra