Jamshedpur News: जमशेदपुर के बर्मामाइंस मुखी बस्ती में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 3:30 से 4:00 बजे के बीच ट्रक संख्या JH 05 AK 5732 ने नामदा बस्ती निवासी शरणजीत सिंह को कुचल दिया।
बताया जाता है कि शरणजीत सिंह सुबह अपने परिजन को स्टेशन लाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान ट्रक ने उनकी स्प्लेंडर बाइक को टक्कर मार दी और करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में शरणजीत की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित बस्तीवासियों ने बर्मामाइंस ट्यूब कंपनी गेट के पास सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
read more- दुर्गा पूजा 2025: श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए धनबाद प्रशासन ने लिए बड़े फैसले
read more- नेपाल हिंसा में फंसे भारतीय पर्यटक, काठमांडू में हालात बेहद खराब, कहा- ‘हमने खिड़की से..’












